बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद अहूजा को इसी साल बीते 20 अगस्त 2022 को एक बेटे का आशीर्वाद प्राप्त हुआ था और इन दिनों यह कपल अपने नन्हे राजकुमार के साथ अपने पैरंटहुड लाइफ का भरपूर आनंद उठा रहा है| कपूर परिवार में इस नन्हे मेहमान के आगमन से पूरा परिवार खुशी से झूम उठा था | सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा रखा है और अब इस कपल का बेटा 3 महीने का हो चुका है|

वही सोनम कपूर ने अपने बेटे को जन्म देने के बाद अपने इंस्टा अकाउंट से अपने पति आनंद आहूजा और लाडले के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर कर अपने परफेक्ट फैमिली फोटो की खूबसूरत झलक दिखाई थी और यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी| इस फोटो को साझा करते हुए सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया था हालांकि उन्होंने अभी तक अपने नन्हे राजकुमार के चेहरे का खुलासा नहीं किया है|

वही अब सोनम कपूर से जुड़ी एक लेटेस्ट खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक एक्ट्रेस ने अपने नन्हे से राजकुमार के लिए एक बेहद ही लग्जरियस कमरा बनवाया है जिसकी खूबसूरत झलकियां सोनम कपूर ने अपने तमाम प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर साझा भी किया है| आज के अपने इस पोस्ट में हम आपको सोनम कपूर और आनंद आहूजा के बेटे वायु कपूर की कमरे की खूबसूरत झलक दिखाने जा रहे हैं जिसे खुद सोनम कपूर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा किया है तो आइए डालते हैं इन तस्वीरों पर एक नजर

मां बनने के बाद सोनम कपूर इन दिनों अपना पूरा समय अपने बेटे वायु कपूर आहूजा के साथ स्पेंड कर रही है और वह अपने मदरहुड पीरियड का भरपूर आनंद उठा रही हैं| वही सोशल मीडिया पर भी सोनम कपूर काफी एक्टिव रहती है और इसी बीच अदाकारा ने अपने इंस्टा अकाउंट से अपने बेटे वायु के नर्सरी की ढेरों तस्वीरें साझा की है|

सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने अपने बेटे के कमरे को किस तरह से डिजाइन करवाया है और वायु कपूर की नर्सरी वाकई में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही है| अपने बेटे के कमरे की लाजवाब तस्वीरें साझा करते हुए सोनम कपूर ने उन तमाम लोगों को इसके लिए शुक्रिया भी किया है जिन्होंने उनके बेटे के कमरे को इतना खूबसूरत बनाने में मदद किया है|

वाइट और ब्राउन कलर के कॉन्बिनेशन में बना वायु कपूर का यह कमरा वाकई में लाजवाब है| सोनम कपूर ने अपने बेटे के कमरे में एक खूबसूरत पेंटिंग भी लगवाई है जोकि ब्लैक एंड वाइट शेड में है|कमरे में नीचे बच्चे के लेटने के लिए पूरा मैट बिछा हुआ है और उनके लिए ढेर सारे खिलौने भी रखे गए हैं| इसके अलावा भाइयों कपूर आहूजा का कमरे में एक छोटा सा बैग भी है जिसके चारों तरफ सॉफ्ट टॉयज रखे हुए हैं|

इतना ही नहीं वायु कपूर आहूजा के रूम में एक छोटी सी अलमारी भी है जिसमें उनकी जरूरत के सभी सामान रखे हैं| अपने बेटे के नर्सरी की तस्वीरें साझा करते हुए एक लंबा चौड़ा नोट भी साझा किया है और वह उन तमाम लोगों को शुक्रिया कही है जिन्होंने उनके बेटे के नर्सरी को इतना लाजवाब बनाने में मेहनत की है|

By Anisha