बॉलीवुड की बेहद हॉट और खूबसूरत एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज इंडस्ट्री की एक मशहूर एक्ट्रेस बन चुकी हैं जिन्हें अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी अधिक खबरों और सुर्खियों में देखा जाता है| मलाइका अरोड़ा की बात करें तो अपनी असल जिंदगी को लेकर कई बार इन्हें खबरों और सुर्खियों में देखा जाता है|

मलाइका अरोड़ा की बात करें तो असल जिंदगी में उन्होंने सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ शादी रचाई थी| मलाइका अरोड़ा की यह शादी साल 1998 में हुई थी लेकिन बीते साल 2017 में एक्ट्रेस का तलाक हो गया| और इसी वजह से मलाइका अरोड़ा को कई बार अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में देखा जाता है| लेकिन अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको सलमान खान की भाभी मलाइका अरोड़ा के बारे में नहीं बल्कि उनकी छोटी भाभी सीमा से मिलाने जा रहे हैं जिनके बारे में आपको शायद ही जानकारी होगी…

बात करे अगर सलमान खान की छोटी भाभी सीमा की तो वो अभिनेता सोहेल खान की पत्नी हैं जो दिखने में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश हैं| और अपने लुक्स के दम पर अपनी जेठानी मलाइका अरोड़ा को कड़ी टक्कर देती नजर आती है| हालांकि, असल जिंदगी में सीमा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और इसी वजह से इनकी तस्वीरें भी कम ही सामने आती है|

बात करेगा सलमान खान के भाई सोहेल खान की तो अभिनय की दुनिया में वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए, लेकिन वह हिंदी फिल्म जगत के एक सफल निर्माता जरूर बन चुके हैं| सोहेल खान की बात करें तो, साल 1998 में उन्होंने सीमा सचदेव के साथ शादी की थी, जिसके बाद सीमा खान परिवार की सबसे छोटी बहू बनी थी| सीमा सचदेव की बात करें तो मलाइका अरोड़ा की ही तरह वह भी एक पंजाबी परिवार से ही ताल्लुक रखती हैं|

वहीं अगर प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो सीमा सचदेव पेशे से एक फैशन डिजाइनर है जिनके क्लाइंट्स में बॉलीवुड के कई मशहूर और बेहद जाने-माने सेलिब्रिटीज शामिल हैं| सोहेल खान और सीमा ने कुल 2 बार शादी की थी जिनमें इनकी पहली शादी आर्य समाज मंदिर में हुई थी और बाद में इन दोनों का निकाह हुआ था| असल जिंदगी में सोहेल और सीमा आज दो बच्चों के पेरेंट्स भी बन चुके हैं|

हालांकि आज मलाइका अरोड़ा खान परिवार का हिस्सा नहीं है लेकिन इस सब के बावजूद सीमा सचदेव के साथ आज भी उनका काफी करीबी रिश्ता है| सीमा का स्टाइल स्टेटमेंट और उनके ड्रेसिंग सेंस वाकई काबिले तारीफ है जिस वजह से कई बार उनके लुक्स के साथ-साथ उनके ड्रेसिंग सेंस की भी काफी तारीफें होती हैं|

सीमा सचदेव सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर है और यहां पर भी इनके लाखों फॉलोअर्स मौजूद हैं| हालांकि, वह अपनी असल जिंदगी को ये काफी हद तक प्राइवेट रखना ही पसंद करती हैं| अभी की कहें तो सीमा की उम्र पूरे 44 साल हो चुकी है और बीते मार्च के महीने की 8 तारिख को इन्होने अपना 44वां जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था’

 

By Anisha