किंग खान के नाम से बॉलीवुड में अपनी पहचान रखने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी तगड़ी पहचान बना चुके हैं| शाहरुख खान की बात करें तो अपने अनोखे रोमांटिक स्टाइल के दम पर इन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है| यही कारण है कि शाहरुख खान आज अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरों को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं|

अभी की कहे जो अभिनेता शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान से जुड़ी खबरों को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं| अभी बीते कुछ दिनों पहले ही शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स के केस में देश के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किया गया था| इसके बाद से शाहरुख खान दिन रात एक कर के अपने बेटे को दोबारा जेल से बाहर लाने में लगे हुए हैं|

लेकिन इस बीच शाहरुख खान को अक्सर ही कहीं ना कहीं निकलना पड़ रहा है जिस वजह से कहीं ना कहीं उनकी सुरक्षा पर भी बन आई है| लेकिन हम आपको बता दें शाहरुख खान की सुरक्षा का जिम्मा उनके बॉडीगार्ड रवि सिंह के हाथों में है जो 24 घंटे उनकी सुरक्षा में तत्पर रहते हैं| जानकारी के लिए बता दें रवि सिंह बीते तकरीबन 10 सालों से शाहरुख खान की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते आ रहे हैं|

ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि सिंह के बारे में ही कुछ बातें बताने जा रहे हैं| कुछ खबरों की माने तो ऐसा बताया जाता है शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि सिंह की सैलरी भारत के राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी अधिक है| आपको यह जानकर हैरानी होगी शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि को साल के पूरे 2.7 करोड़ रुपए सैलरी देते हैं|

इतना ही नहीं बल्कि शाहरुख खान अपने बॉडीगार्ड रवि को किसी बाहरी शख्स की तरह नहीं बल्कि अपने परिवार के ही सदस्य की तरह ट्रीट करते हैं| रवि को शाहरुख खान की सुरक्षा के अलावा कुछ अन्य जिम्मेदारियां भी दी गई हैं| बता दे, रवि सिंह शाहरुख खान की प्रोटेक्शन करने के साथ-साथ उनके तीनों बच्चों आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान की प्रोटेक्शन का भी काम करते हैं|

साथ ही बता दे, शाहरुख खान कहां जा रहे हैं, किसके साथ जा रहे हैं और वह कहां पर ठहरने वाले हैं इन सभी बातों की जानकारी उनके बॉडीगार्ड रवि सिंह को होती है और वह हमेशा उनके साथ उनके साए की तरह रहते हैं| असल जिंदगी में शाहरुख खान अपने बॉडीगार्ड रवि की काफी रिस्पेक्ट करते हैं और कई मायनों में उनका भी ख्याल रखते हैं|

बीते साल 2014 में शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि सिंह काफी अधिक सुर्खियों में नजर आए थे जब एक कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ में शाहरुख खान को प्रोटेक्ट करते हुए रवि सिंह के हाथ से एक लड़की को धक्का लग गया था| हालांकि यह मामला उतना अधिक नहीं बढ़ा|

शाहरुख खान के अलावा रवि सिंह कई बार उनकी पत्नी गौरी खान और उनके बच्चों के साथ भी देखे जाते हैं और वह अपनी ड्यूटी को काफी डिसिप्लिन से निभाते नजर आते हैं|

 

By Akash