पंजाबी गानों के जरिए अपने सिंगिंग कैरियर की शुरुआत करने वाले बेहद हैंडसम और शानदार सिंगर मिका सिंह इंडस्ट्री के कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज में शामिल है, जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर खबर सुर्खियों में छाए रहते हैं| असल जिंदगी की बात करें तो, मीका सिंह का नाम चाहत खन्ना से लेकर आकांक्षा पुरी जैसी फेमस सेलिब्रिटीज के साथ जुड़ चुका है, पर अभी तक इन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में कुल से बात नहीं की है|

लेकिन इन दिनों मिका सिंह एक बार फिर से खबरों और सुर्खियों में छाए हुए हैं, और ऐसा बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में मीका सिंह एक स्वयंवर का आयोजन कराने जा रहे हैं, लेकिन यह सब एक शो में होने वाला है और मीका सिंह इन दिनों इसी शो के प्रमोशन में लगे हुए हैं|

ऐसे में मीडिया से हुई एक बातचीत के दौरान मीका सिंह ने कहा है कि उन्हें ऐसा लगता है कि बहुत सारे लोग इस तरह के स्वयंबर की इच्छा रखते होंगे, और वह अपने आप को खुशनसीब मानते हैं कि कई सालों बाद उन्हें ऐसा ऑफर मिला है| उन्होंने बताया कि पिछले 20 सालों में उन्होंने तकरीबन 100 से 150 रिश्तो को ना कहा है| और उनके लिए वास्तव में होता का महत्वपूर्ण है|आगे मीका सिंह ने कहा कि लोग ऐसा सोचते होंगे कि उन्हें लड़कियों के साथ पार्टी करना और हैंग आउट करना पसंद है, और इसी वजह से वह शादी नहीं कर रहे हैं| पर उनके यहां ऐसा सिस्टम नहीं है

आगे मीका सिंह से जब पूछा गया कि अब क्यों तो इस पर उन्होंने कहा कि अभी उनकी उम्र 44 साल है, और उनके लिए यह मैटर है कि अभी वह सिंगल रहें या फिर शादी कर ले| आगे मीका सिंह ने बताया कि वह जिस तरह की लड़की की तलाश में है, उसकी समझ उन्हीं के जैसी होनी चाहिए| और वो ऐसे किसी के ही तलाश में है|

आगे जब मीका सिंह से पूछा गया कि क्या वह शो के अंत तक प्यार पाना चाहते हैं, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हां वह शादी के आखिरी एपिसोड तक शादी की योजना बना रहे हैं और सिर्फ प्यार ही नहीं बल्कि वह शादी की भी इच्छा रखते हैं| लेकिन, जब तक प्यार नहीं होता तब तक शादी कैसे हो सकती है| मीका सिंह ने कहा कि प्यार अंधा होता है, कभी-कभी काफी जल्दी हो जाता है तो कभी काफी टाइम लगता है और कभी कभी तो होता ही नहीं|

उन्होंने बताया कि शो के अंत तक वह जरूर अपना प्यार ढूंढ लेंगे| भले ही उन्होंने शादी के लिए कुछ नहीं कहा है लेकिन उनके मुताबिक इसकी संभावना जरूर है| मीका सिंह ने बताया कि जब सेलिब्रिटीज की शादी होती है तो वह सोशल मीडिया पर भावपूर्ण तस्वीरें शेयर करते हैं जिस पर ढेरों लाइक और कमेंट नजर आने लगते हैं| भले ही बहुत सारे लोग उनकी शादी में शामिल ना हो, लेकिन वह ऐसा चाहते हैं कि सभी उनकी शादी के बारे में बातें करें| लेकिन इस बात के लिए वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि उनकी जिंदगी के यह सारे पल टेलीकास्ट होंगे, और उनके इन सभी खुशी के पलों को दुनिया देख पाएगी|

By Akash