ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावरफुल कपल के तौर पर जाने जाते हैं और इन दोनों की शादी को 15 साल से भी ज्यादा समय हो गया है परंतु आज भी इन दोनों के बीच वही प्यार और अंडरस्टैंडिंग देखने को मिलती है| अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय के साथ 20 अप्रैल 2007 को बेहद ही धूमधाम से शादी रचाई थी और इन दोनों की शादी बच्चन परिवार के निवास स्थान ‘प्रतीक्षा’ से संपन्न हुई थी| अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की इस हाईप्रोफाइल शादी में देश और दुनिया के कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत किया था |

इस कपल की शादी बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहद मशहूर और चर्चित शादियों में से एक थी| वही ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी के ठीक एक रात पहले एक ऐसी घटना घटी थी जो कि काफी ज्यादा चर्चाओं का विषय बनी थी | आज के अपने इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी में घटी इसी घटना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

शादी के एक रात पहले हुई थी ऐसी घटना

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 20 अप्रैल 2007 को एक दूजे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे और वही इस कपल की शादी के ठीक एक रात पहले अचानक कुछ ऐसा हुआ था जिसके चलते इन दोनों की शादी में काफी ज्यादा बवाल मच गया था| दरअसल अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी से ठीक 1 दिन पहले यानी कि 19 अप्रैल 2007 को जानवी कपूर नाम की एक मॉडल ने बच्चन परिवार के घर के बाहर काफी ज्यादा बवाल किया था |

उन्होंने अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतीक्षा के सामने अपनी नस काट ली थी और इतना ही नहीं जानवी कपूर ने अभिषेक बच्चन पर काफी सारे गंभीर आरोप भी लगाए थे और उनका कहना था कि अभिषेक बच्चन ने उन्हें धोखा दिया है| मॉडल जानवी कपूर के मुताबिक फिल्म दस की शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन और उनके बीच नज़दीकियां बढ़ी थी और वह अभिषेक बच्चन से बेहद प्यार करती थी | इतना ही नहीं मॉडल जानवी ने तो यह तक कहा था कि कुछ दोस्तों के सामने अभिषेक बच्चन ने उनके साथ शादी भी की थी |

मॉडल जानवी कपूर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि वह साल 2005 में अभिषेक बच्चन की फिल्म दस के एक गाने में बैकग्राउंड डांसर के रूप में नजर आई थी और वही जानवी कपूर ने अभिषेक बच्चन की शादी से पहले ऐसा दावा किया था कि वह 2 साल तक अभिषेक बच्चन के साथ रिलेशनशिप में रही है और दोनों ने शादी भी की है और उस दौरान मॉडल जानवी कपूर ने अभिषेक बच्चन की पहली पत्नी होने का दावा भी किया था|

वही जब जानवी कपूर से इस बात का सबूत मांगा गया तब उन्होंने कहा था कि जब आप किसी से प्यार करते हैं तो आपको किसी सबूत की जरूरत नहीं होती और इस घटना के बाद पूरा बच्चन परिवार काफी ज्यादा घबरा गया था| हालांकि बाद में जानवी कपूर को खुद की जान लेने की कोशिश करने के जुर्म में रेस्ट कर लिया गया था और बाद में कोर्ट ने उन्हें 10000 के मुचलके पर जमानत देकर रिहा कर दिया था|

By Anisha