टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मोनी रॉय आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती है और वही मोनी रॉय ने अपने अभिनय कौशल की बदौलत इंडस्ट्री में यह खास मुकाम हासिल किया है| मोनी रॉय ने बीते 28 सितंबर 2022 को अपना 35 वां जन्मदिन बेहद ही खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है और वही मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार ने अपनी लेडी लव का बर्थडे सबसे स्पेशल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा था| वही मौनी रॉय ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ खास तस्वीरें साझा की है जिसमें मोनी रॉय अपनी गर्ल गैंग के साथ नजर आ रही हैं|

मोनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीरें साझा की है उन तस्वीरों में मौनी रॉय बिल्कुल देसी अंदाज में नजर आ रही है और इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी मांग का सिंदूर गर्व से फ्लॉन्ट करती हुई देखी जा सकती है| मोनी रॉय का यह अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है और सिंदूर लुक में मौनी रॉय और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं|बता दें हाल ही में मोनी रॉय को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखा गया था और इस फिल्म में मोनी रॉय की अदाकारी को लोगों ने बेहद पसंद किया है और वही एक्ट्रेस मोनी रॉय इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों के रूप में जाने जाते हैं|

मोनी रॉय ने पिछले कुछ सालों में अपनी मेहनत और टैलेंट के बदौलत अपने करियर को सफलता की बुलंदियों तक पहुंचाया है और वही इसी साल मौनी रॉय ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी रचा कर अपना घर भी बताया है| मोनी रॉय अपने पति सूरज के साथ खुशहाल मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही है और इनकी प्रोफेशनल लाइफ की काफी सुपरहिट चल रही है| इसी बीच मोनी रॉय ने बीते 28 सितंबर 2022 को अपना 37 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है जिसकी तस्वीरें मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किया है|

मौनी रॉय का बर्थडे लुक

बता दे मोनी रॉय ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ‘उनकी गर्ल गैंग के साथ मंदिर में यह सुबह बेहद अच्छी रही।”

सोशल मीडिया पर मौनी रॉय की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है| बात करें मोनी रॉय की आउटफिट की तो इस दौरान एक्ट्रेस ने सुर्ख लाल रंग की कुर्ती पहना हुआ है , कान में झुमके और मिनिमल मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया है|

हालांकि इन तस्वीर में जिसके लिए सभी का ध्यान आकर्षित किया वह है मोनी रॉय की मांग का सिंदूर जिसे एक्ट्रेस बेहद गर्व के साथ फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है और इस दौरान मोनी रॉय के चेहरे पर मुस्कुराहट उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है |

गौरतलब है कि मौनी रॉय ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए अपने दोस्तों के लिए एक खास पार्टी पोस्ट की थी जिसमें मोनी रॉय के कई दोस्तों ने शिरकत किया और इस पार्टी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आ गई है| इस पार्टी में मौनी रॉय अपने पति सूरज के साथ अपने बर्थडे सेलिब्रेट करती हुई नजर आ रही थी|

By Anisha