अपने बेहतरीन सेंस ऑफ ह्यूमर और शानदार कॉमिक टाइमिंग से सभी को हंसाने वाली जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह आज टेलीविजन इंडस्ट्री की एक मशहूर सेलिब्रिटी बन चुकी है| भारती सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं और इनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि आज भारती सिंह का बेटा लक्ष्य सिंह लिंबाचिया भी प्रशंसकों का पसंदीदा स्टार किड बन चुका है और लक्ष्य की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं|

भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया इन दिनों अपने बेटे लक्ष्य सिंह लिंबाचिया के साथ हैप्पी पैरंटहुड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं और यह कपल अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने लाडले की क्यूट झलकियां साझा करता रहता है| इसी बीच नवरात्रि के खास मौके पर भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे लक्ष्य की एक प्यारी सी फोटो शेयर किया है जिस पर भारती के फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं| वही सामने आई तस्वीर में गोला की क्यूटनेस देखते ही बन रही है|

भारती के साथ फैंस का भी दुलारा बन चुका है बेटा लक्ष्य

सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाचिया के साथ साल 2017 में धूमधाम से ब्याह रचाया था | वही शादी के 5 सालों के बाद भारती और हर्ष के घर में बच्चे की किलकारी गूंजी और इस कपल ने अपनी जिंदगी में एक बेटे का स्वागत किया| 3 अप्रैल 2022 को भारती सिंह ने अपने बेटे को जन्म दिया था और इन्होंने अपने बेटे का नाम लक्ष्य सिंह लिंबाचिया रखा है| वही हर्ष और भारती अपने लाडले को प्यार से गोला भी कह कर बुलाते हैं| हर्ष और भारती का बेटा गोला इस कपल के साथ साथ प्रशंसकों का भी दुलारा बन चुका है और सोशल मीडिया पर आए दिन गोला की क्यूट तस्वीरें और वीडियोस वायरल होते रहते हैं|

भारती ने शेयर की फैंस की बनाई बेटे की तस्वीर

इसी बीच भारती ने नवरात्रि के पावन अवसर पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने बेटे लक्ष्य सिंह लिंबाचिया की एक प्यारी सी फोटो शेयर किया है जिसमें लक्ष्य अपनी मां की गोद में सुकून से सोते हुए नजर आ रहे हैं| बता दे भारती सिंह ने जो पोस्ट शेयर किया है वह एक पेंटिंग है जिसे भारती के किसी फैन ने बनाया है| यह पेंटिंग भारती को इतनी पसंद आई कि उन्होंने खुद इस पेंटिंग को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और अपने फैन का शुक्रिया भी किया है| भारती सिंह ने इस प्यारी सी फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि,”इस अदभुत तस्वीर के रूप में एक नायाब के लिए बहुत बहुत धन्यवाद’।

भारती सिंह और उनके बेटे लक्ष्य की यह तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आई वैसे ही वायरल हो गई है और इस फोटो पर भारती के फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं| सामने आई तस्वीर में मां बेटे की एक क्यूट सी जोड़ी लोगों को बेहद पसंद आ रही है और वही इस फोटो में हर्ष और भारती के नन्हे राजकुमार गोला की क्यूटनेस देखते ही बन रही है| इस फोटो में जहां लक्ष्य सिंह लिंबाचिया कान्हा लुक में नजर आ रहे हैं वहीं भारती यशोदा मैया के रूप में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है|

By Anisha