भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह इंडियन क्रिकेट टीम के महानतम क्रिकेटर में से एक है जिन्हें आज पूरी दुनिया जानती है| अपने बेहतरीन कप्तानी से महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम को सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाया है और आज इनका नाम दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर की सूची में शामिल हो चुका है| महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे क्रिकेटर हैं जिनका नाम बच्चा बच्चा जानता है और क्रिकेट की दुनिया में इन्होंने बेशुमार नाम और शोहरत कमाया है| महेंद्र सिंह धोनी ने अपने कैरियर में कई बेहतरीन मैच खेले हैं इंडियन क्रिकेट टीम को सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाने में अपना अहम योगदान दिया है|

वही कैप्टन कूल के नाम से जाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर कुछ खास एक्टिव नहीं रहते लेकिन एंटी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है| धोनी के फैंस इनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए भी बेहद एक्साइटेड रहते हैं हालांकि महेंद्र सिंह धोनी अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं और इस वजह से महेंद्र सिंह धोनी के परिवार के बारे में भी बहुत कम ही लोग जानते हैं| ऐसे में आज के अपने इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको महेंद्र सिंह धोनी के परिवार के बारे में कुछ खास जानकारी देने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं महेंद्र सिंह धोनी के भाई बहन कहां रहते हैं और क्या करते हैं|

7 जुलाई सन 1981 को रांची में जन्मे महेंद्र सिंह धोनी पवन सिंह धोनी और देवकी देवी के बेटे हैं| महेंद्र सिंह धोनी फुल तीन भाई बहन है जिसमें से इनके बड़े भाई का नाम नरेंद्र सिंह धोनी है और बहन का नाम जयंती गुप्ता है| बात करें महेंद्र सिंह धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी की तो नरेंद्र का जन्म 8 दिसंबर साल 1969 को हुआ था और नरेंद्र अपने छोटे भाई महेंद्र सिंह धोनी की तरह क्रिकेट में अपना कैरियर नहीं बनाए हैं बल्कि राजनीति और व्यापार के क्षेत्र में इन्होंने बेशुमार नाम कमाया है| वर्तमान समय में नरेंद्र सिंह धोनी झारखंड विधानसभा में विधायक के पद पर कार्यरत हैं और इसके अलावा इन्होंने रांची में अपना गैस स्टेशन भी खोला है|

बात करें महेंद्र सिंह धोनी की बहन जयंती गुप्ता की तो जयंती गुप्ता क्रिकेटर धोनी की बहन होते हुए भी लाइमलाइट से कोसों दूर रहती है और वह अपनी सरलता और सादगी के लिए जानी जाती है| जयंती गुप्ता ने बिजनेसमैन नरेंद्र गुप्ता के साथ शादी रचाई है और आज वह अपने परिवार के साथ बेहद खुशहाल फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं|

महेंद्र सिंह धोनी अपने दोनों भाई बहनों के साथ बेहद खास और स्ट्रांग बॉन्डिंग शेयर करते हैं और अपने एक इंटरव्यू के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने भाई बहनों के बारे में बात करते हुए कहा था कि मेरे भाई बहन हमेशा मेरे लिए मजबूत समर्थक के तौर पर रहे हैं और उन्होंने हर समय मेरा सहयोग किया है मैं उनका हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा|

महेंद्र सिंह धोनी के भाई बहन दोनों ही मीडिया और लाईमलाईट से कोसों दूर रहते हैं और इसी वजह से इनके बारे में बहुत कम ही लोगों को जानकारी है|

By Anisha