हमारी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपने दमदार खेल प्रदर्शन और कप्तानी के दम पर गजब की सफलता और लोकप्रियता को हासिल कर चुके हैं, और यही वजह है कि बीते काफी समय पहले क्रिकेट की दुनिया से संन्यास लेने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी अपने चाहने वालों के बीच चर्चाओं का विषय बने रहते हैं|

महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो, ना केवल खेल जगत में आज उनका कैरियर बेहद शानदार रहा है बल्कि इसके साथ-साथ आज असल जिंदगी में भी महेंद्र सिंह धोनी एक परफेक्ट फैमिली मैन है, जो अपने कैरियर के साथ-साथ अपनी फैमिली पर भी काफी ध्यान देते हैं और इसी वजह से आज अक्सर ही महेंद्र सिंह धोनी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी खबरों और सुर्खियों में बने रहते हैं|

लेकिन अपनी आज की इस पोस्ट में हम महेंद्र सिंह धोनी के बारे में नहीं बल्कि उनकी बेटी जीवा धोनी के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो आज कुछ बेहद पॉपुलर और चर्चाओं में रहने वाले सेलिब्रिटी किड्स में शामिल है|

सबसे पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने बीते साल 2010 में साक्षी धोनी के साथ शादी रचाई थी, और अपनी शादी के तकरीबन 5 साल बाद 6 फरवरी, 2015 की तारीख को दिल्ली में क्रिकेटर अपनी बेटी जीवा धोनी के पिता बने थे, और उन दिनों जैसे ही यह खबर माही के फैंस तक पहुंची थी, उसके बाद से फैन्स लगातार कैप्टन कूल की बेटी की पहली झलक पाने को बेकरार थे|

हालांकि, आज महेंद्र सिंह धोनी अक्सर ही अपनी बेटी के साथ फोटोस और वीडियो शेयर करते हुए नजर आते हैं और इसके अलावा आज महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी का एक इंस्टाग्राम अकाउंट में मौजूद है, जिसे उनकी मां साक्षी धोनी हैंडल करती हैं और अक्सर ही इस इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए वह अपनी बेटी की प्यारी प्यारी फोटो और स्पेशल मोमेंट्स को शेयर करती हुई नजर आती हैं|

इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए कई बार अपनी बेटी जीवा धोनी के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए नजर आते हैं, जिन्हें फैंस द्वारा को पसंद किया जाता है और इसके साथ साथ फैंस इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए अपने बेहद क्यूट और प्यारे प्यारे रिएक्शन देते भी नजर आते हैं|

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी आज क्यूटनेस और मासूमियत के मामले में आज का ही पॉपुलर स्टार किड्स के बच्चों को टक्कर देती हुई नजर आती हैं और इसी वजह से उनकी फोटोस और वीडियो सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि इंटरनेट पर भी फैंस के बीच वायरल होती हुई नजर आती हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, जब बीते साल 2015 में जीवा धोनी का जन्म हुआ था, तब उस दौरान क्रिकेटर मैच के सिलसिले में देश में मौजूद नहीं थे| हालांकि, एक इंटरव्यू के दौरान हुई बातचीत में उन्होंने बताया था कि उस समय उनके लिए देश ज्यादा जरूरी था और इसी वजह से उन्हें अपनी जिंदगी के इस बेहद खूबसूरत लमहे को भी मिस करना पड़ा|

By Akash