हमारे देश की बेहद लोकप्रिय और मशहूर हो रिपोर्टर और एंकर चित्रा त्रिपाठी आज अपने बिंदास और बेबाक अंदाज के दम पर गजब की सफलता और लोकप्रियता को हासिल कर चुकी हैं, और घर-घर में आज लाखों लोगों द्वारा उन्हें सिर्फ उनके चेहरे और आवाज के दम पर पहचाना जाता है| चित्रा त्रिपाठी ने अपने कैरियर के दम पर गजब की दौलत और शोहरत हासिल की है और यही वजह है कि आज चित्रा त्रिपाठी लोकप्रियता के मामले में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई चर्चित सिलेब्रिटीज को टक्कर देती हुई नजर आती हैं|

लेकिन आज की अपनी इस पोस्ट में हम चित्रा त्रिपाठी के प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने जा रहे हैं, और आपको उनकी असल जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों से रूबरू कराने जा रहे हैं…

आज भले ही चित्रा त्रिपाठी कोई मॉडल या फिर एक्ट्रेस नहीं है, पर इसके बावजूद भी आज सोशल मीडिया पर उनकी काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग मौजूद है, जहां वह काफी सक्रिय भी रहती हैं और अक्सर ही अपनी और अपने परिवार के सदस्यों के साथ तस्वीरें शेयर करती हुई नजर आती है|

11 मई, 1986 को जन्मी चित्रा त्रिपाठी की उम्र आज 36 साल हो चुकी है, जिन्होंने बीते साल 2008 में अतुल अग्रवाल के साथ शादी रचाई थी और अपने इस शादी से आज वह अपने एक बेटे ओम की मां भी बन चुकी हैं| और अभी अपनी इस छोटी सी फैमिली के साथ चित्रा त्रिपाठी एक हैप्पी मैरिड लाइफ जी कर रही हैं| सोशल मीडिया के जरिए अक्सर ही चित्रा त्रिपाठी अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की तस्वीरें शेयर करती हुई नजर आती हैं|

चित्रा त्रिपाठी की ऑफस्क्रीन तस्वीरों को देखने के बाद शायद ही आप अपनी आंखों पर यकीन पर कर पाएंगे कि तस्वीरों में नजर आ रही यह वही चित्रा त्रिपाठी है, जो टीवी पर बेहद ही बेखौफ और बेबाक अंदाज में न्यूज़ एंकरिंग करती हुई नजर आती हैं, क्योंकि असल जिंदगी की तस्वीरों में चित्रा त्रिपाठी अधिकतर ट्रेडिशनल लुक में नजर आते हैं और इसके अलावा उन्हें वेस्टर्न और मॉडर्न आउटफिट में भी बेहद शानदार अंदाज में फ्लौंट करते हुए देखा जाता है|

अपने काम के अलावा चित्रा त्रिपाठी आज परिवार के साथ भी वक्त बिताना नहीं भूलती है और अपने अपने परिवार के सदस्यों के साथ काफी खुशी से सभी त्योहारों और खुशी के अन्य अवसर को सेलिब्रेट करते हुए देखा जाता है|

कई मौकों पर चित्रा त्रिपाठी अपने पति और बेटे के साथ तस्वीरें शेयर करती हुई नजर आती हैं, जिनमें फैंस उनके साथ साथ उनके पति के बेहद हैंडसम और उनके बेटे के बहुत क्यूट और प्यारे लुक्स की भी ढेरों तारीफे करते हुए नजर आते हैं|

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो, आज चित्रा त्रिपाठी अपने कैरियर के दम पर करोड़ों की संपत्ति बना चुकी हैं और कुछ प्राप्त जानकारियों की माने तो ऐसा बताया जाता है कि आज चित्रा त्रिपाठी हर साल में तकरीबन 1.5 करोड रुपए की कमाई करती हैं| चित्रा त्रिपाठी मूल रूप से उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर शहर की रहने वाली हैं, जिन्होंने अपनी मास्टर डिग्री कंप्लीट करने के बाद पत्रकारिता में कदम रखा था|

By Akash