बीते 7 और 8 मार्च को देशभर में होली का जश्न धूमधाम से मनाया गया और फिल्मी सितारों ने भी रंगों के इस त्यौहार को धूमधाम से मनाया| सोशल मीडिया पर भी इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने अपने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट की है जिन पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं| इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने होली सेलिब्रेशन की कई झलकियां साझा की है |

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ सात समंदर पार विदेश में रंगों का त्योहार होली सेलिब्रेट किया और इस मौके पर प्रियंका और निक जोनस दोनों ही रंगों में सराबोर नजर आए| वही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ विदेश में ही प्रीति जिंटा ने भी अपने परिवार के साथ होली का जश्न मनाया और इन दोनों अभिनेत्रियों ने विदेश में रंगों का त्योहार होली बेहद ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया है|

वही प्रियंका चोपड़ा और प्रीति जिंटा दोनों ने ही अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने होली सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें साझा की है जिसमें यह दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रही है और यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गई है |

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में है और ऐसे में यह कपल अमेरिका में बेहद ही धूमधाम से होली सेलिब्रेट की| प्रियंका चोपड़ा ने प्रीति जिंटा के परिवार के साथ धूमधाम से होली का जश्न मनाया और सोशल मीडिया पर भी प्रियंका चोपड़ा और प्रीति जिंटा की होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो गई है|

प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने होली सेलिब्रेशन की काफी सारी तस्वीर शेयर की है जिसमें वह पूरी तरह से होली के रंगों में सराबोर नजर आ रही है और अपने पति जीन गुड इनफ के साथ मस्ती भरे अंदाज में होली सेलिब्रेट करती हुई दिखाई दे रही है|जोनस ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर होली सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ही होली के रंगों में सराबोर हुए नजर आ रहे हैं और इस स्टार कपल की होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी धूम मचा रही है|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)


प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने घर पर एक होली पार्टी का भी आयोजन किया था जिसमें एक्ट्रेस प्रीति जिंटा अपनी फैमिली के साथ शामिल हुई और सब ने मिलकर धूमधाम से रंगो के इस त्योहार को बेहद ही मस्ती भरे अंदाज में सेलिब्रेट किया| प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ प्रीति जिंटा ने ढेर सारी तस्वीरें भी क्लिक करवाई जिसकी खास झलक एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करके अपने तमाम प्रशंसकों को दिखाया है|

प्रीति जिंटा ने किया पति जेने को किस

प्रीति जिंटा ने अपने होली सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर की है जिसमें से एक तस्वीर में प्रीति जिंटा अपने पति को किस करती हुई दिखाई दे रही है और यह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं| प्रीति जिंटा अपने बच्चों के साथ होली का लुफ्त उठाती हुई दिखाई दे रही है और उनका पूरा परिवार रंगों में डूबा हुआ नजर आया| सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और प्रीति जिंटा के द्वारा शेयर की गई एक एक तस्वीर काफी चर्चाओं में बनी हुई है जिस पर फैंस जमकर पर दिखा रहे हैं|

By Anisha