भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान  महेंद्र सिंह धोनी आज के समय में हमारे देश की सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर के रूप में जाने जाते हैं और महेंद्र सिंह धोनी  को  भारत देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बेहद पसंद किया जाता है  और महेंद्र सिंह धोनी  अपने  शानदार खेल प्रदर्शन  और कुल अंदाज की वजह   खेल जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं और महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है|

महेंद्र सिंह धोनी  क्रिकेट की दुनिया से अब  सन्यास ले चुके हैं  लेकिन आज भी महेंद्र सिंह धोनी की  पापुलैरिटी वैसी की वैसी बनी हुई है और वो लोगो के बीच  काफी ज्यादा लोकप्रिय है|

वही महेंद्र सिंह धोनी एक बेहतरीन क्रिकेटर होने के साथ-साथ एक समर्पित फैमिली  मैन  भी है   और महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी  बचपन की दोस्त साक्षी धोनी के साथ शादी रचाई है और आज ये कपल एक बेटी के  माता पिता बन चुके हैं और माही की बेटी का नाम जीवा है जो की दिखने में बेहद ही क्यूट नजर आती है और जीवा की तस्वीरे आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है और फैन्स भी जीवा को खूब प्यार देते है|

बात करें महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की लव स्टोरी की तो इन दोनों की प्रेम कहानी बेहद ही दिलचस्प है और धोनी ने 3 जुलाई साल 2010 को साक्षी के साथ सगाई की थी और 4 जुलाई 2010 को इन दोनों ने शादी रचा ली और इनकी शादी देहरादून के एक होटल में सम्पन्न हुई थी |

और इस शादी में इस कपल के परिवार वाले और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे और वही साक्षी धोनी अपनी शादी में सर से पांव तक गहनों से लदी हुई किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी|

बता दे माही और साक्षी की पहली मुलाकात कोलकाता के होटल ताज बंगाल मैं हुई थी जहां पर साक्षी जॉब करती थी तो वही महेंद्र सिंह धोनी साल 2007 में इंडियन क्रिकेट टीम के साथ होटल ताज बंगाल में रुके हुए थे और उसी दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए साक्षी और धोनी की मुलाकात हुई और साक्षी को पहली नजर में देखते ही महेंद्र सिंह धोनी उनकी खूबसूरती पर फिदा हो गए और अपना दिल हार बैठे थे और कुछ समय के बाद ही महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी शादी के बंधन में बंध गये और यह दोनों ही एक दूसरे के लिए परफेक्ट जीवनसाथी साबित हुए हैं और इन दोनों की जोड़ी खेल जगत की सबसे पॉपुलर और रोमांटिक जोड़ियों में से एक मानी जाती है|

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और महेंद्र सिंह धोनी इंडियन क्रिकेट टीम के एक ऐसे क्रिकेटर हैं जिनके कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप और T20 वर्ल्ड कप दोनों ही अपने नाम किया था और महेंद्र सिंह धोनी ने अपने कैरियर में एक से बढ़कर एक शानदार मैच खेले हैं और अपने शानदार प्रदर्शन से हमेशा ही देश का नाम दुनियाभर में रोशन किये है |

By Anisha