ऑफिस में आई नई-नई सेक्रेटरी ने अपने बॉस से पूछा..
सेक्रेटरी- सर, आपकी बीवी मुझे इतनी शक भरी नजरों
से क्यों देखती है?
बॉस ने ठंडी सास ली और कहा…
बॉस- क्योंकि तुमसे पहले वही मेरी सेक्रेटरी थी!!

एक बनिये ने शेख को खून देकर उसकी जान बचाई…
शेख ने खुश होकर उसे मर्सिडिज कार गिफ्ट की…!
शेख को फिर खून की जरूरत पड़ी, बनिये ने फिर खून दिया।
अबकी बार शेख ने सिर्फ लड्डू दिए…!
बनिया (गुस्से से) – इस बार सिर्फ लड्डू…?
शेख – बिरादर, अब हमारे अंदर भी बनिया का खून दौड़ रहा है!

 

महिला (डॉक्टर से)- इनकी बीमारी ठीक करो,
ये रात में जोर-जोर से मेरा नाम पुकारते हैं।
डॉक्टर- आप तो बहुत लक्की हो।
महिला- नही, कल इनकी बीवी मायके से लौटने वाली है।

 

बीवी बाथरूम से नहाकर निकली तो पति उसे घूर रहा था
बीवी ने रोमांटिक अंदाज में कहा- क्या इरादा है?
पति ने उसके कान के पास आकर चीखते हुए कहा-
मेरे गर्म पानी से क्यों नहाई

 

भारत में कामवाली बाईयों की इतनी समस्या आखिर क्यों है?
सरकार ने 15 वर्ष से कम आयु वाली पर प्रतिबन्ध लगा रखा है
बीवियों ने 16 से 40 वर्ष वालियों पर प्रतिबन्ध लगा रखा है…
और… पतियों ने 40 वर्ष से ज्यादा आयु वालियों पर प्रतिबन्ध लगा रखा है

 

मैं कल पड़ोस के लड़के की शादी में गया….
वहां डीजे वाले ने ये गाना चला दिया- “जिसको डांस नहीं करना
वो जाकर अपनी भैंस चराए”
ये गाना सुनकर कुछ लोग अपनी पत्नी को
खाना खिलाने ले गए….!!

 

पप्पू- पुरुष की आखिरी गुरु उसकी पत्नी होती है….!
गप्पू- वो कैसे….?
पप्पू- क्योंकि, उसके बाद ना तो उसको किसी
ज्ञान की आवश्यकता होती है और ना ही
किसी का ज्ञान काम आता है….!!

 

टीचर- बच्चों बताओ मां-बाप के बगैर घर क्या है…?
पिंटू- गर्लफ्रेंड को बुलाने की बहेतरीन जगह…!
टीचर- भाग यहां से…… दुबारा दिखाई दिया
तो टांगे तोड़ दूंगा…!!

 

लड़की वाले- जी हमें तो ऐसा लड़का चाहिए जो….
पान, सिगरेट, दारू ना लेता हो…..!
सिर्फ उबला हुआ शुद्ध शाकाहारी खाना खाए….!
और दिन रात भगवान का नाम ले….!
पंडित- ऐसा लड़का तो आपको…..
सिर्फ एम्स के आईसीयू वॉर्ड में ही मिलेगा…..!

 

 

आपने कभी सोचा है……?असपताल में ऑपरेशन से पहले….
मरीज को बेहोश क्यों किया जाता है……!
अग बेहोश नहीं किया और…..
मरीज ऑपरेशन करना सीख गया तो…..
डॉक्टरों को कौन पूछेगा…..?
बोले तो लग जाएगी न उनके धंधे की वाट…..!!

 

एक लड़की साधु के पास गई और बोली…
लड़की- महाराज आपने एक प्रवचन में कहा कि अहंकार करना…
सबसे बड़ा पाप है पर जब मैं शीशा देखती हूं तो सोचती हूं…
कि मैं कितनी सुंदर हूं तो मुझे बहुत अहंकार हो जाता है. मैं क्या करूं..?
साधु- यह अहंकार नहीं गलतफहमी है और गलतफहमी होना
कोई पाप नहीं, भोलापन है…!

 

इंजीनियरिंग के स्टूडेन्ट – “Sir, हमने कॉलेज में एक ऐसी चीज बनाई है…
जिसकी सहायता से आप दीवार के आर-पार देख सकते हैं…
सर (खुश होते हुए) – वाह ! क्या बात है…
क्या चीज है वह ?
स्टुडेन्ट – छेद…
सर – दे थप्पड़… दे थप्पड़…

लड़का लड़की को अपनी कार में बिठा कर ले जा रहा था ,
लड़की – हम कहाँ जा रहे है
लड़का – लॉन्ग ड्राइव पे
लड़की – वाओ ,पहले क्यों नहीं बताया ?
लड़का – मुझे खुद अभी पता चला ,
लड़की – कैसे ? लड़का – ब्रेक नहीं लग रहे

 

By Akash