बीते कुछ वक्त पहले ही टोक्यो ओलंपिक का आयोजन किया गया था जिसमें भारत के साथ-साथ दुनिया के कई अन्य देशों ने हिस्सा लिया था| इस दौरान कई अलग-अलग ओलंपिक इवेंट रखे गए थे और इनमें सभी देशों के खिलाड़ी अपने देश की तरफ से शामिल हुए थे और सभी नें अपना शत प्रतिशत प्रदर्शन करते हुए अपने देश के लिए पदक जीतने की पूर्ण कोशिश की जिसमे भारत के एथलीट नीरज नें जैवलीन थ्रो एवेंट में इतिहास रच दिया| इस टोक्यो ओलंपिक के दौरान भारत का सिर गर्व से ऊंचा करने वाले गोल्ड मेडलिस्ट रहे अथिलीट नीरज चोपड़ा ने देश के लाखों लोगों के बीच अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है|

नीरज चोपड़ा की बात करें तो इन्होंने जैवलिन थ्रो इवेंट में अपने दमदार खेल प्रदर्शन के दम पर अपनी काबिलियत को साबित किया है और आज नीरज चोपड़ा  देश के लाखों युवाओं के बीच एक मिसाल बन चुके हैं| यही कारण है कि गुजरे कुछ वक्त में नीरज चोपड़ा की फैन फॉलोइंग भी बेहद तेजी से बढ़ी है|

लेकिन अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको नीरज चोपड़ा की इन अचीवमेंट के बारे में नहीं बल्कि इनकी निजी जिंदगी के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें लेकर इन दिनों इनका नाम काफी अधिक खबरों और सुर्खियों में नजर आ रहा है| दरअसल नीरज चोपड़ा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी अधिक चर्चाओ में बने हुए हैं|

इसके पीछे की वजह इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है एक वीडियो है जिसमें नीरज चोपड़ा किसी को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं| और ऐसे में एक एथलीट के रोमांटिक अंदाज का यह विडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी छाया हुआ है| वीडियो की बात करें तो इसमें नीरज चोपड़ा के साथ देश की जानी-मानी कोरियोग्राफर शक्ति मोहन नजर आ रही हैं और यह विडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है|

वायरल हुआ वीडियो

दरअसल यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो फेमस डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस 6’ का एक प्रोमो वीडियो है जिसमें नीरज चोपड़ा को एक गेस्ट के रूप में बुलाया गया है| इस वीडियो में नीरज को जमकर मस्ती करते देखा जा सकता है| साथ ही इस प्रोमो वीडियो में नीरज चोपड़ा ‘इश्क तेरा तड़पावे’ सॉन्ग पर डांस करते भी नजर आ रहे हैं| और इसी दौरान शो की कैप्टन नीति मोहन को नीरज चोपड़ा स्टेज पर ही प्रपोज करते भी देखे गए| और इसी वजह से यह वीडियो इन दिनों फैन्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है|

इस डॉयलॉग से किया प्रपोज

इस प्रोमो वीडियो में नीरज चोपड़ा को काफी हंसी मजाक के स्वभाव में देखा जा सकता है| वीडियो में नीरज चोपड़ा ऐसा कहते नजर आए कि उनकी जिंदगी में सबसे जरूरी जैकलिन है| उन्हें बाकी कुछ बहुत अच्छे से नहीं आता| उन्हें ना अच्छे से खाना बनाने आता है और ना ही वह इतना अधिक टाइम दे सकते हैं|

नीरज चोपड़ा के इस डायलॉग को सुनने के बाद सभी लोग काफी हैरत में पड़ गए और यह सुनकर ऐसा लग रहा था जैसे नीरज चोपड़ा सच में शक्ति मोहन को प्रपोज कर रहे हैं|

By Anisha