मुकेश अम्बानी आज देश के ही नही बल्कि पूरे एशिया के सबसे अमीर और रईस व्यक्ति बन चुके हैं और ऐसे में अक्सर ही अपने लाइफस्टाइल को लेकर अम्बानी परिवार खबरों और सुर्ख़ियों में छाया नजर आता है|

कभी अपने आलिशान बंगले के लिये तो कभी अपने एक से बढकर एक बड़ी और महंगी गाड़ियों के कलेक्शन को लेकर अम्बानी परिवार सुर्ख़ियों में नजर आ जाता है| ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट के जरिये हम आपको मुकेश अम्बानी के आलिशान बंगले की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे है और इसकी कुछ खासियतें भी आपको बताने जा रहे हैं|

मुकेश अम्बानी के इस बंगले का नाम एंटालिया है जिसे इन्होने तकरीबन 10 सालों पहले डिजाईन करवाया था और इसकी पहली खासियत यह है के यह आज देश ही नही बल्कि विदेश के भी कुछ सबसे महंगे घरों की लिस्ट में शामिल है| बात करे अगर एंटालिया की डिजाइनिंग की तो इसे शिकागो के मशहूर आर्किटेक्ट ‘पर्किन्स’ नें डिजाईन किया है ‘लैग्टोंन होल्डिंग’ नाम की आस्ट्रेलियन कंस्ट्रक्शन कंपनी नें इसे बनाने का काम किया है|

एंटालिया एक 27 मंजिला आलिशान बंगला है जो के मुंबई के पॉश एरिया में बना हुआ है और इस घर की हर चीज़ ही अपने आप में ख़ास है| सबसे पहले शुरुआत करते हैं अम्बानी के मन्दिर से क्योंकि पूरा अम्बानी परिवार भगवान और धर्म में गहरी आस्था रखता है और तमाम धार्मिक त्योहारों और अवसरों को ये बेहद विधि विधानो से पूरा करते नजर आते हैं| बता दें के अम्बानी नें एंटालिया के मन्दिर में करोड़ो की बेशकीमती प्रतिमाएं रखी हुई है| और इसके साथ ही मन्दिर के डेकोरेशन में भी इन्होने काफी पैसे खर्चे हैं|

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा सामने आया है के एंटालिया में जो मन्दिर है उसकी मूर्तियों के साथ साथ दरवाज़े और अगल बगल की लगभग हर एक वस्तु सोने और चांदी की बनी हुई है| और अगर मन्दिर में स्थापित प्रतिमाओं की बात की जाए तो सभी पर करोड़ो के हीरे जवाहरातों से बने गहने भी लदे हुए है| यह बात अक्सर सुनने में आती है के इनकी पत्नी नीता हीरों की बेहद शौक़ीन हैं और इनका यह शौक मन्दिर में भी देखने को मिलता है|

घर के इस मन्दिर में इन्होने डेकोरेशन के लिए भी काफी हीरे लगाये हुए हैं और यही कारण है के इनका मन्दिर देखने में ही बेहद भव्य और खूबसूरत लगता है| साथ ही इस मन्दिर की ख़ूबसूरती में और चार चाँद लगाने के लिए इन्होने लाइट्स का भी बेहद ख़ूबसूरती से इस्तेमाल किया है| बता दें के कई त्योहारों पर नीता अपने इस मन्दिर में भगवान की पूजा अर्चना  करती देखि जाती है और नीता के साथ अम्बानी और इनके बच्चे भी पूजा में सम्मिलित होते नजर आते हैं|

और जैसा के हम सभी को पता है के आईपीएल में मुकेश अम्बानी मुंबई इंडियन्स टीम के मालिक होते है| ऐसे में इनकी यह टीम जब जब आईपीएल ट्राफी जीतती है तो उसे भी नीता अपने मन्दिर में भगवान् के चरणों में रखती हैं|

अगर बात करें अम्बानी के पूरे एंटालिया की तो इसकी कीमत तकरीबन 8 से 12 हजार करोड़ रुपयों के बीच बताई जाती है|

By Akash