बीते 90 के दशक की एक बेहद मशहूर और सफल बॉलीवुड एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान रखने वाली नीतू कपूर आज इंडस्ट्री की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने जमाने में अपने खूबसूरत लुक्स और बेहतरीन एक्टिंग से लाखों दिलों में खुद की एक अलग पहचान बनाई थी और यही वजह है कि बीते काफी समय तक फिल्मी दुनिया में असक्रिय होते हुए भी नीतू कपूर मीडिया और लाइमलाइट में छाई रहती हैं|

एक्ट्रेस नीतू कपूर अपने जमाने की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों में भी शामिल हैं, जो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज सहित अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट को फैंस के साथ साझा करते हुए देखा जाता है|

ऐसे में अब एक बार फिर से नीतू कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो अब उनके फैंस के बीच न केवल काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही हैं बल्कि इसके साथ-साथ उनके चाहने वालों के बीच काफी चर्चा का विषय भी बनी हुई है| ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट में हम नीतू कपूर द्वारा साझा की गई यही तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं और इन्ही के बारे में बात करने जा रहे हैं…

दरअसल, एक्ट्रेस नीतू कपूर पिंक सिटी जयपुर में पहुंची हुई हैं, और इसी बीच नीतू कपूर जयपुर मंदिर में दर्शन करने भी पहुंची थी, जहां पर उनके साथ फेमस फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर राज बंसल और उनके बेटे अभिमन्यु भी नजर आए थे| इस दौरान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे नीतू कपूर काफी खुश नजर आए, लेकिन कुछ पुरानी यादों ने एक्ट्रेस को जरा इमोशनल भी कर दिया|

अपनी शेयर की गई पोस्ट में नीतू कपूर ने कुल 3 तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें से यह तीनों ही तस्वीरें इसी मंदिर के हैं| पर, इस पोस्ट में जो सबसे पहली तस्वीर है, उसमें नीतू कपूर नहीं बल्कि उनके पति ऋषि कपूर, बेटे रणबीर कपूर और राज बंसल नजर आ रहे हैं| वही आगे की 2 तस्वीरों में नीतू कपूर राज बंसल और उनके बेटे अभिमन्यु के साथ नजर आ रही हैं|

नीतू कपूर ने इस तस्वीर को साझा करते हुए पुरानी यादों को एक बार फिर से ताजा किया है, क्योंकि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और एक्ट्रेस नीतू कपूर के पति ऋषि कपूर अभी से तकरीबन 33 साल पहले जैन टेंपल पहुंचे थे, और नीतू कपूर ने जो तस्वीर शेयर की है यह तस्वीर उसी वक्त की है|

ऐसे में अब नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट पर उनके और ऋषि कपूर के कई फैंस खूब जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं, और इसके साथ साथ इस तस्वीर पर फैन्स काफी इमोशनल कमेंट्स करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए भी नजर आ रहे है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने बीते साल 1980 में एक दूसरे संग शादी रचाई और जिंदगी के पूरे 40 साल एक दूसरे के साथ गुजारे, जिसके बाद बीते साल 2020 में ऋषि कपूर हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गये|

 

By Akash