अपने खूबसूरत लुक्स और बेहतरीन ऐक्टिंग से देश-विदेश में लाखों फैंस के दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के कैरियर में आज कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी शामिल है, जिनकी बदौलत आज प्रियंका चोपड़ा भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खुद की एक खास पहचान हासिल कर चुके हैं और वर्तमान समय में प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार के तौर पर अपनी पहचान रखती हैं|

यही वजह है कि आज प्रियंका चोपड़ा को अक्सर अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों की वजह से खबरों और सुर्खियों में देखा जाता है, और अपने लाखों फैंस के बीच एक्ट्रेस अक्सर चर्चाओं का विषय भी बनी रहती हैं…

आज प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा पॉपुलर हैं, जहां एक्ट्रेस काफी एक्टिव भी रहती हैं और उन्हें सोशल मीडिया के जरिए अक्सर अपनी तस्वीरें वीडियोस सहित अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स को भी फैंस के साथ साझा करते हुए देखा जाता है| ऐसे में अब एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा अपनी शेयर की गई एक ऐसे ही तस्वीर की वजह से काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं, जो आज की अपनी इस पोस्ट में हम साझा करने जा रहे हैं…

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा की एक बेहद क्यूट सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस की बेटी कार की सीट पर सोती हुई नजर आ रही हैं| इस दौरान एक्ट्रेस की बेटी एक वाइट कलर की आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिसमें प्रियंका ने उन्हें सिर्फ एक पिंक कलर की कैप भी बना रखी है, जिस कारण तस्वीर में उनकी आंखें नजर नहीं आ रही है|

जैसा कि हमें पता ही है कि प्रियंका चोपड़ा की बेटी को जन्म हुए काफी वक्त गुजर चुका है, पर अभी तक उन्होंने फैंस को अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है लेकिन इस तस्वीर में प्रियंका की बेटी का चेहरा काफी हद तक नजर आ गया है, जिसमें एक्ट्रेस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा बेहद क्यूट और प्यारी लग रही हैं|इसी वजह से फैंस भी प्रियंका की शेयर की गई इस तस्वीर को देखने के बाद उनकी बेटी के लुक्स की खूब तारीफे करते हुए नजर आ रहे हैं और इसके साथ साथ इस तस्वीर पर फैंस खूब जमकर प्यार बरसाते हुए भी नजर आ रहे हैं|

इस तस्वीर के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने एक और तस्वीर साझा की थी,जिसमें बेड पर लेटी हुई एक्ट्रेस अपनी बेटी को किस करती हुई नजर आ रही हैं और वहीं दूसरी तरफ ऐक्ट्रेस के पति ने जोनस भी उनके साथ बेड पर ही लेटे हुए अपनी पत्नी प्रियंका और बेटी मालती मैरी चोपड़ा को प्यार से देखते हुए स्माइल करते नजर आ रहे हैं|

जानकारी के लिए बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बीते साल 2018 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी, और फिर अपनी शादी के तकरीबन 4 साल बाद प्रियंका और निक जोनस में इसी साल 2022 में अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा का स्वागत किया है, और अभी यह दोनों अपनी जिंदगी के पैरंटहुड फेज को इंजॉय कर रहे हैं|

By Akash