टीवी की सबसे चहेती बहु निया शर्मा आज 17 सितंबर को अपना जन्मदिन एंजोय कर रही हैं। आपको बता दें कि टीवी की ये चहेती बहु अब सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। टीवी में कई सीरियल में काम करने के साथ ही निया बीते दिनों कई एल्बम सॉन्ग में अपने स्टाइलिश अंदाज और दमदार डांस से लाखों लोगों का दिल जीत चुकी हैं।

 

झलक दिखला जा में दिखी निया

निया शर्मा इन दिनों टीवी के रियलिटी शो झलक दिखला जा में दिखाई दे रही हैं। यहां भी निया अपने डांस मूव्स से लोगों का दिल जीतने में लगी हुई हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि निया का असली नाम निया नहीं बल्कि नेहा हैं। जी हां इंडस्ट्री में आने के बाद नेहा ने अपना नाम निया शर्मा कर लिया।

निया शर्मा ने 2010 में स्टार प्लस के शो काली- एक अग्निपरीक्षा से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें स्टार प्लस के शो बहनें में देखा गया था। इसके बाद निया ने स्टार प्लस के ही शो एक हजारों में मेरी बहना है में काम किया। जहां निया को काफी पसंद किया गया। इसके बाद निया ने जी टीवी के शो जमाई राजा में लीड रोल किया जो कि लोगों को काफी पसंद आया।

बोल्ड अंदाज के लिए होती हैं ट्रोल

इसके अलावा निया कई वेब सीरिज में भी नजर आ चुकी हैं। जिसमें से ट्विस्टेड लोगों को काफी पसंद आई थी। सिर्फ इतना ही नहीं निया कई रियलिटी शो भी कर चुकी हैं। जिसमें खतरों के के खिलाड़ी, झलक दिखला जा जैसे कई नाम शामिल हैं।

निया अपने बोल्ड लुक और बिंदास अंदाज के लिए काफी मशहूर हैं। निया अपने कई फैंस के लिए फैशन आइकन है। उनका फैशन सेंस काफी पसंद किया जाता हैं। तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें अपने कपड़ों और बिंदास अदाज के लिए ट्रोल भी होना पड़ता हैं।

हाल ही में इस बारे में निया ने झलक के सेट पर भी बात की थी उन्होंने बताया था कि कैसे लोग उन्हें उनके कपड़ों को लेकर ट्रोल करते हैं।

By Rubi