बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के  पति निक जोनस अब बॉलीवुड में जल्द ही धमाकेदार एंट्री करने वाले है दरअसल हाल ही में  अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने डेब्यू  की  संभावना को लेकर हिंदी दिया है| बता दे  निक जोनस ने  बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को अद्भुत फिल्म इंडस्ट्री बताया है और निक जोनस  बॉलीवुड फिल्मों के  गानों के भी बेहद शौकीन है|निक जोनस ने अपने इस इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड  फिल्मों की तारीफ करते हुए कहा था कि बॉलीवुड फिल्में बहुत ज्यादा इंस्पायरिंग होती है और  वो भी  बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड है|

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास ने एक विदेशी मीडिया पोर्टल से बातचीत के दौरान बताया था कि अब उनके  बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी बहुत सारे दोस्त हैं और साथ ही निक जोनस ने अपने इस इंटरव्यू में यह भी कहा था कि,” मुझे बॉलीवुड फिल्में बेहद पसंद है और मैं अपनी वाइफ के साथ रहने के बाद  पिछले  कुछ सालों से  हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री से और भी ज्यादा परिचित हो गया हूं | निक जोनस ने कहा था कि यह निश्चित रूप से कुछ ऐसा है जिसे करने में मेरी दिलचस्पी होगी|

निक जोनस ने  बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को फिनॉमिनल फिल्म इंडस्ट्री भी बताया था और  उन्होंने कहा था कि अगर आने वाले समय में मुझे बॉलीवुड  इंडस्ट्री में काम करने के लिए अच्छे ऑफर मिलेंगे तो शायद मैं उसके लिए हमें भी जरूर भर दूं| निक जोनस ने  अपने इस इंटरव्यू में इंडियन म्यूजिक की भी काफी तारीफ की और उन्होंने बताया कि जब वह भारत में थे तब उन्होंने अपनी शादी के दौरान काफी सारे हिंदी गाने सुने थे| निक जोनस के मुताबिक डांस करने के लिए बॉलीवुड म्यूजिक सबसे अच्छा म्यूजिक है और वही  निक जोनस ने यह भी कहा था कि हम अपने घर की पार्टियों में अक्सर ही इंडियन म्यूजिक ही प्ले करते हैं|

गौरतलब है कि अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस ने जब से बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ शादी रचाई है तभी से उनका बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के तरफ रुझान बढ़ गया है और वही इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए निक जोनस काफी ज्यादा एक्साइटेड है| बता दे निक जोनस अक्सर ही अपनी वाइफ प्रियंका चोपड़ा के साथ हिंदी फिल्मे और इंडियन म्यूजिक एंजॉय करते हुए नजर आते हैं और वही कई बार निक जोनस को बॉलीवुड गानों पर प्रियंका चोपड़ा के साथ डांस करते हुए भी देखा गया है|बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने जहां हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी अदाकारी और खूबसूरती से हर किसी को अपना दीवाना बनाई है वही अब प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस भी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में केदार एंट्री करके इंडियन टेस्ट का मजा लेने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं|

बता दे निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर साल 2018 में शादी रचाई थी और हाल ही में बीते 1 दिसंबर 2021 को इस कपल ने अपनी थर्ड वेडिंग एनिवर्सरी बेहद ही खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है|इस सेलिब्रेशन का एक खास वीडियो भी निक जोनस ने अपनी ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था जो कि काफी ज्यादा वायरल हुआ है|

By Anisha