अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको क्रिकेट की दुनिया से जुड़े कुछ मशहूर सितारों और उनकी बेटियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने काफी कम वक्त और छोटी उम्र में काफी पापुलैरिटी हासिल कर ली है और इसके अलावा आज इनके एक बड़ी संख्या में चाहने वाले भी मौजूद हैं…

क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी का नाम सारा तेंदुलकर है|

सारा तेंदुलकर की बात करें तो वह अपने पिता सचिन की एकलौती बेटी हैं, जिन्होंने आज मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया है| सारा की बात करें तो वह अपने सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करती नजर आती हैं और इनके आज लाखों चाहने वाले भी मौजूद हैं|

लिस्ट में अगला नाम हमारी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी का है जिनका जन्म बीते साल 2015 के फरवरी महीने में हुआ था| अभी की कहे तो जीवा धोनी की उम्र महज 6 साल है, लेकिन इस छोटी सी उम्र में ही जीवा आज सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो चुकी हैं और दिलचस्प बात यह है कि जीवा के ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर, ब्लू टिक भी आ चुका है जहां पर उनके लगभग 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स मौजूद हैं| इसके अलावा उन्हें ओरियो बिस्किट के विज्ञापन में भी देखा जा चुका है|

भारतीय क्रिकेट टीम में हिटमैन के नाम से जाने जाने वाले बेहद उम्दा बल्लेबाज रोहित शर्मा भी एक बेटी के पिता हैं| रोहित शर्मा की बेटी का जन्म 30 दिसंबर, 2018 को हुआ था और उन्होंने अपनी बेटी का नाम समायरा रखा है| बात करें अगर रोहित शर्मा की बेटी समायरा की, तो आज वह अपनी क्यूट और खूबसूरत लुक से लाखों दिलों पर राज करती हैं और इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी उनके चाहने वालों की एक बड़ी संख्या मौजूद है| हालांकि अभी तक, रोहित शर्मा की बेटी समायरा का अपना कोई सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है, पर अक्सर रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका साजदेह बेटी समायरा के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते नजर आते हैं|

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इसी साल बीती 11 जनवरी, 2021 की तारीख को पिता बने हैं| विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने अभी इसी साल अपनी बेटी को जन्म दिया है, और इन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका कोहली रखा है| हालांकि अभी तक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कोई ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है, जिसमें इनकी बेटी वामिका के चेहरे का दीदार हुआ हो|

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके खिलाड़ी सौरव गांगुली आज बीसीसीआई के एक अध्यक्ष बन चुके हैं| वही अगर असल जिंदगी की बात करें तो, सौरव गांगुली एक बेटी के पिता भी हैं जिनका नाम सना गांगुली है| सना गांगुली अक्सर ही सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरें और वीडियोस को लेकर चर्चाओं में नजर आती हैं, और उनके आज सोशल मीडिया पर अच्छी खासी संख्या में चाहने वाले मौजूद हैं| बता दे, सौरव गांगुली की बेटी सना अपनी मां की तरह ही एक उड़ीसी डांसर है और वर्तमान समय में वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ रही हैं|

By Anisha