हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं और इसी वजह से आज बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी तगड़ी पहचान रखती है| इसके अलावा अगर प्रियंका के निजी जिंदगी पर नजर डाले तो इन्होंने निक जोनास संग शादी रचाई है जो के एक अमेरिकी पॉप सिंगर है|

हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास की शादी रचाने के बाद उनके साथ विदेश में रह रही हैं लेकिन बावजूद इसके एक्ट्रेस को अक्सर विदेश में रहते हुए अपनी संस्कृति और परंपराओं का पालन करते देखा जाता है| और इसी वजह से प्रियंका चोपड़ा देश के लाखों लोगों के बीच अक्सर चर्चाओं का विषय बनी रहती हैं|

प्रियंका चोपड़ा को अक्सर ही विदेश में रहते हुए भारतीय परंपराओं का पालन करते देखा जाता है और साथ ही प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास को भी भारतीय संस्कृति मैं ढालती नजर आती हैं| इसके अलावा अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इस बात का भी जिक्र किया था के उनके साथ साथ अब उनके पति निक जोनास भी भारतीय संस्कृति के रंग में रंग चुके हैं और वह भी अब इन परंपराओं का काफी सम्मान करते हैं और इनका पालन भी करते हैं|

प्रियंका चोपड़ा ने एक पॉडकास्ट के दौरान इस बात का खुलासा किया था के अलग-अलग धर्म के होने के बावजूद आध्यात्मिक तौर पर वह दोनों एक ही है| इसके बाद एक्ट्रेस ने बताया कि अमेरिका में रहते हुए वो हर रोज अपने घर पर पूजा पाठ किया करती थी जिस वजह से कुछ वक्त बाद उनके पति निक जोनास भी अब कुछ नया शुरू करने से पहले कौन से पूजा करने के लिए कहते हैं| ऐसा इसलिए क्योंकि प्रियंका चोपड़ा के जिंदगी में आने के बाद निक जोनस ने किसी भी नई चीज की शुरुआत भगवान की पूजा के बाद ही की है|

जानकारी के लिए बता दें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने साल 2018 में एक दूसरे संग शादी रचाई थी और इन दोनों की है शादी भी पूरी तरह से भारतीय रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई थी| शादी के दौरान निक जोनास का पूरा परिवार भारत आया था और इन दोनों की शादी भारतीय परंपराओं और रस्मों के साथ हुई थी| और इसके बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने दोबारा से एक दूसरे के साथ ईसाई धर्म से शादी रचाई थी|

आज भले ही प्रियंका चोपड़ा भारत में नही है पर बावजूद इसके एक्ट्रेस लगभग सभी व्रत-त्योहारों को विदेश में ही मनाती नजर आती हैं जिसमें उनके साथ पति निक जोनास भी शामिल होते हैं| साथ ही धीरे-धीरे अब ऐक्ट्रेस के पति ने जोनस भी भारतीय संस्कृति के रीति-रिवाजों और परंपराओं को काफी समझ चुके हैं और धीरे-धीरे वह भी धर्म और आध्यात्म  में विश्वास रखने लगे हैं|  अभी की कहे तो प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ अपने ससुराल में ही रह रही हैं|

प्रियंका अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही प्रियंका को अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोस फैन्स के साथ शेयर करते देखा जाता है|

By Akash