आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक लाखों दर्शकों के बीच अपनी तगड़ी पहचान बना चुकी बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पास आज अपना एक बहुत ही बड़ा फैन बेस मौजूद है| ऐसे में प्रियंका से जुड़ी छोटी से छोटी खबर भी बेहद तेजी से वायरल होती नजर आती है और इनके साथ साथ उनके पति निक जोनस भी अब काफी अधिक खबरो और सुर्खियों में देखे जाते हैं| तो चलिए हम आपको बताते है के इन दिनों प्रियंका सोशल मीडिया पर क्यू छायी हुई हैं…

प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो अपनी शादी के बाद से पति निक जोनस के साथ एक्ट्रेस अमेरिका में रहती हैं और अक्सर ही सोशल मीडिया के जरिए अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोस भी फैन्स के साथ शेयर करती नजर आती हैं| वही कई बार एक्ट्रेस को निक जोनस के साथ रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर करते देखा जाता है जिन्हें फैंस खासा पसंद भी करते हैं|

हम आपको बता दें हमारी आज की यह पोस्ट भी प्रियंका की शेयर की गई एक ऐसी ही पोस्ट पर है जिसे शेयर करने के बाद से एक बार फिर यह काफी अधिक सुर्ख़ियों में हैं| बात करें अगर प्रियंका की शेयर की गई तस्वीर की तो हम आपको बता दें तस्वीर में प्रियंका पति जोनस के गले लगी हुई नजर आ रही है| पर क्योंकि इस तस्वीर को दिखाई एंगल से लिया गया है इसलिए इसमें निक जोनस का चेहरा कम नजर आ रहा है|

जानकारी के लिए बता दें बीते कुछ वक्त से यह दोनों एक दूसरे के साथ नहीं थे| और इन दोनों ने इस बीच एक दूसरे को कितना मिस किया है इसका अंदाजा तस्वीर द्वारा बखूबी लगाया जा सकता है| बता दे इन कुछ महीनों के गैप के बाद जब प्रियंका अपने पति भी निक जोनस से मिली तो उन पर जमकर प्यार लुटाती देखि गयी|

निक के काम से लौटने के बाद प्रियंका भी रिलैक्स महसूस कर रही थी और ऐसा ही कुछ प्रियंका की कैप्शन में भी देखने को मिला| प्रियंका ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है-‘ ही इज होम’| बता दे प्रियंका की इन शेयर की गई तस्वीरों को फैन्स के साथ-साथ उनके फ्रेंड्स भी काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और इन दोनों की काफी सारी तारीफें भी कर रहे हैं|

जानकारी के लिए बता दें अपने काम के सिलसिले में प्रियंका जहाँ काफी समय लंदन में रही वहीं दूसरी तरफ निक जोनस अपने काम के चलते लॉस एंजेलिस में रहे| और ऐसे में काम के चलते दोनों को एक दूसरे से दूर रहना पड़ा| हालांकि अब आपने काम खत्म करके अब दुबारा यह कपल दोबारा एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने लौट गया है|

बताते चलें अभी बीते कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा एक बार और काफी अधिक सुर्खियों में देखी गई थी| दरअसल उन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने नए रेस्टोरेंट को लेकर सुर्खियों में थी जो के न्यूयॉर्क में खुलने वाला है| और इस रेस्टोरेंट की खास बात यह है कि यह विदेशी लोगों को भारतीय खाने का जायका प्रदान करने वाला है|

By Anisha