बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में देखा जाता है| सलमान खान की कहें तो असल जिंदगी में ये अपने परिवार के सदस्यों और अपने भाई बहनों का खासा ख्याल रखते हैं और अक्सर उनके साथ वक्त भी बिताते देखे जाते हैं| सलमान अपने सभी भाई बहनों को काफी प्यार करते हैं, फिर चाहे वह उनके सगे भाई बहन हो या फिर मुंह बोली बहन…

सलमान खान अपनी मुंह बोली बहन अर्पिता खान के साथ काफी प्यारा बांड शेयर करते हैं और अक्सर उनके ऊपर प्यार लुटाते देखे जाते हैं| सलमान खान ने अपनी मुंह बोली बहन की शादी के दौरान भी करोड़ों रुपए खर्च कर दिए थे और इसके साथ साथ कितना भी अधिक व्यस्त होकर भी सलमान खान रक्षा बंधन के दिन राखी बंधवाने जरूर जाते हैं| और इसके साथ साथ बहन अर्पिता के साथ अक्सर सलमान घुमते फिरते और मजे करते भी देखे जाते हैं|

जानकारी के लिए बता दें के अर्पिता खान को सलमान खान के पिता सलीम खान ने गोद लिया था| ऐसा बताया जाता है के सलीम खान एक समय में हर रोज सुबह शाम के बाद टहलने के लिए जाया करते थे| और साथ ही एक महिला और उसकी बेटी को वह खाना भी देते थे| लेकिन एक दिन जब वहां पर पहुंचे दोनों ने देखा कि फुटपाथ पर वह छोटी बच्ची अपनी मां से लिपटी रो रही है और उसकी मां अब हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह चुकी है|

ऐसे में सलीम खान ने 3 वर्षीय बच्ची को घर ले जाने का निर्णय लिया और घर ले जाकर इसका पालन पोषण करने लगे| और यही गोद ली हुई लड़की अर्पिता खान है|

बता दे सलीम खान ने ना केवल अर्पिता खान को सड़क से उठाकर गोद लिया बल्कि उन्हें अपने अन्य बच्चों के बराबर ही प्यार और स्थान भी दिया|

इसके अलावा हम आपको बता दें के जहां सलमान खान का पूरा परिवार इस्लाम धर्म को मानता है वहीं इन्होंने अर्पिता खान का पालन पोषण पूरी तरह से एक हिंदू के रूप में किया है| साथ ही अर्पिता खान के वजह से ही इनके घर पर गणेश चतुर्थी भी मनाई जाने लगी| बता दे सलीम खान ने अन्य बच्चों की तरह ही अर्पिता की भी पढ़ाई लिखाई काफी अच्छी जगहों पर कराई है|

अर्पिता खान ने लंदन से फैशन एंड इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई की है| और परिवार से अर्पिता खान को मेंटल सपोर्ट से लेकर पैसों तक सभी मामलों में पूरा सहयोग मिला है| इसके साथ साथ अर्पिता की शादी भी अन्य भाई बहनों की तरह ही बेहद धूमधाम से हुई है जिसमे सलमान के परिवार के सदस्यों सहित बॉलीवुड के कई जाने माने सितारे भी शामिल हुए थे|

अर्पिता की निजी जिंदगी की बात करें तो इन्होंने आयुष शर्मा संग शादी रचाई है| और इस शादी से अर्पिता अब 2 बच्चों की मां भी बन चुकी हैं| इनमें उनकी एक बेटी आयत और एक बेटा आहिल शामिल है| आज अर्पिता अपने पति और बच्चों के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी इंजॉय कर रही हैं|

By Anisha