बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर 27 सितंबर 2022 को 88 साल की हो गई है और उन्होंने बीते मंगलवार को अपने पूरे परिवार के साथ अपने जन्मदिन का जश्न मनाया है| निर्मल कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर उनके तीनों बेटे बोनी कपूर, अनिल कपूर, और संजय कपूर ने घर पर एक शानदार बर्थडे पार्टी होस्ट की थी और इस पार्टी में कपूर परिवार के कई सदस्य एक साथ जश्न मनाते हुए नजर आए|

वही संजय कपूर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी मां निर्मल कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई झलकियां साझा की हैं जिसमें अनिल, बोनी, महीप कपूर, शनाया कपूर, खुशी कपूर, अंशुला कपूर, मोहित मारवाह, सुनीता कपूर, रिया कपूर, और करण समेत फैमिली के कई सदस्य नजर आ रहे हैं|

निर्मल कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें निर्मल कपूर अपनी बहू, बेटे, पोता पोती और नाती के साथ दिखाई दे रही है| वही एक तस्वीर में निर्मल कपूर अपना बर्थडे केक कट करती हुई दिखाई दे रही है| हालांकि इस बर्थडे पार्टी में अभिनेता अर्जुन कपूर और जानवी कपूर नजर नहीं आए और अपनी दादी निर्मल कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में सोनम कपूर भी दिखाई नहीं दी|

हालांकि सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खास तस्वीरें साझा कर अपनी दादी को बर्थडे विश किया था जिसमें सोनम कपूर ने अपने बेटे वायु कपूर आहूजा की खास छलक भी दिखाई थी|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)


बता दे सोनम कपूर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी दादी के जन्मदिन के मौके पर 2 तस्वीरें साझा की थी जिसमें से एक तस्वीर में निर्मल कपूर सोनम कपूर के बेटे वायु कपूर आहूजा को अपने गोद में लिए हुए नजर आ रही थी अरे तस्वीर सोनम कपूर के बचपन की थी जिसमें वह अपनी दादी के साथ नजर आ रही थी और यह एक ब्लैक एंड वाइट फोटो है|

वही अनिल कपूर ने भी अपनी मां निर्मल कपूर को बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया है और उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां के साथ कुछ तस्वीरें साझा की है जिसमें से एक तस्वीर में निर्मल कपूर अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रही हैं और इस तस्वीर में सोनम कपूर के बेटे वायु कपूर आहूजा भी दिखाई दे रहे हैं|

सोशल मीडिया पर इन दिनों निर्मल कपूर के जन्मदिन सेलिब्रेशन की झलकियां जमकर वायरल हो रही है जिस पर एक्ट्रेस के फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं| वही अनिल कपूर ने अपनी मां निर्मल कपूर को बर्थडे विश करते हुए अपने इस पोस्ट के साथ काहे की कैप्शन में लिखा है कि, ‘कमाल की बेटी, पत्नी, मां, दादा और अब परदादी का आज 88वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया जा रहा है। आपके जैसा कोई नहीं है। हैप्पी बर्थडे मॉम।’

गौरतलब है कि अभी हाल ही में सोनम कपूर ने अपने बेटे वायु कपूर आहूजा का वन मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया था और इस खास मौके पर सोनम कपूर ने पहली बार अपने बेटे की झलक दुनिया को दिखाई थी और उन्होंने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर किया था जिसमें सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा और बेटे के साथ नजर आ रही थी | सोनम कपूर किए परफेक्ट फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी हालांकि अभी तक सोनम कपूर ने अपने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया है|

By Anisha