रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की बात करें तो आज ये देश ही नहीं बल्कि पूरे एशिया के सबसे अमीर और रही शख्स बन चुके हैं| मुकेश अम्बानी के नाम से आज देश का लगभग हर वर्ग वाकिफ है और लाखों लोग इन्हें अपनी प्रेरणा मानते है| मुकेश अंबानी के पास आज बेशुमार दौलत और शोहरत मौजूद है जिस वजह से उनके साथ साथ आज पूरा अंबानी परिवार एक शानो शौकत भरी लग्जरी लाइफ़स्टाइल इंजॉय कर रहा है|

खासतौर पर अगर मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की बात करें तो अपने महंगे शौको और अपने लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर इन्हें अक्सर ही चर्चाओं में देखा जाता है| और आज की कहें तो नीता अम्बानी किसी बॉलीवुड अभिनेत्री की तरह लोकप्रियता हासिल कर चुकी है| पर अपनी आज की इस पोस्ट के जरिये हम आपको नीता अम्बानी की असल जिंदगी के बारे में एक ऐसी अनजानी बात बताने जा रहे हैं जिसकी आपको शायद ही जानकारी होगी..

अभी की कहे तो मुकेश अंबानी की पत्नी होने के साथ-साथ एक बिजनेस टायकून के रूप में भी नीता अंबानी अपनी अच्छी खासी पहचान रखती हैं और आज इन्हीं वजहों से नीता अंबानी काफी अधिक लाइमलाइट में भी रहती हैं| पर अगर नीता अंबानी के परिवार की बात करें तो उनका परिवार आज देश के इतने बड़े और रईस परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद काफी सामान्य तरीके से अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं ऑनलाइन लाइट में होने की भी उन्हें कोई अधिक दिलचस्पी नहीं है|

बात करें अगर नीता अंबानी के परिवार की का नाम रविंद्र भाई दलाल और मां का नाम पूर्णिमा दलाल है| नीता अंबानी की एक बहन और एक भाई हैं| और अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको नीता अंबानी की बहन से ही मिलाने जा रहे हैं| बता दे नीता अंबानी की बहन ममता दलाल उनसे उम्र में 4 साल छोटी हैं और अगर अभी की कहे तो वह धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में प्राइमरी टीचर है|

आपको यह बात शायद ही पता हो लेकिन नीता अंबानी भी अपने शुरुआती दिनों में टीचर हुआ करती थी और अपनी शादी के बाद भी कुछ वक्त उन्होंने अपनी टीचिंग जारी रखी थी| लेकिन बाद में उन्होंने टीचिंग का काम छोड़ दिया और आज नीता अंबानी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की संस्थापक के तौर पर काम कर रही हैं और साथ ही आज नीता अंबानी अपनी स्कूल की मैनेजमेंट देखती है|

आज भी नीता अंबानी अपनी बहन ममता दलाल के साथ काफी खूबसूरत बांड शेयर करती हैं और अक्सर ही इन्हें अपनी बहन के साथ इवेंट और फ़ंक्शंस को इंजॉय करते देखा जाता है| इसके अलावा अगर ममता दलाल के कैरियर की बात करें तो इन्होंने टीचिंग के अलावा कुछ वक्त तक मॉडलिंग भी की है| जानकारी के लिए बता दें नीता अंबानी की बहन ममता दलाल इंडस्ट्री के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए मॉडलिंग किया करती थी|

उनके अलावा का नीता अंबानी की कहे तो आज इनकी पापुलैरिटी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है| साथ ही नीता अंबानी आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी अपनी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना चुकी हैं|

By Akash