बॉलीवुड की फेमस डांसर व  अभिनेत्री  नोरा फतेही आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है और नोरा फतेही के बेहतरीन डांस मूव्स पर  कोई फिदा है| नोरा फतेही ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट मूवीस में आइटम डांस किया है  और इसके अलावा  नोरा कई  सिंगल ट्रैक में भी  अपने डांस का जलवा बिखेर चुकी है| नोरा फतेही का  नाम बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हो चुका है जिन्होंने बेहद कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में  अपनी मेहनत और अपने टैलेंट के दम पर एक बड़ा मुकाम हासिल किया है और इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हो चुकी है|

नोरा फतेही आज  जिस सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंची है वहां तक पहुंचने के लिए नोरा ने  अपने जीवन में  काफी संघर्ष किया है और बिना किसी गॉडफादर के बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने दम पर नोरा फतेही ने अपनी पहचान बनाई है| नोरा फतेही का जन्म 6 फरवरी सन 1992 को कनाडा में हुआ था| नोरा फतेही एक बेहतरीन डांसर होने के साथ-साथ मॉडल भी है   और खास तौर पर नोरा फतेही अपने बेहतरीन बेली डांस के लिए  जानी जाती है|

नोरा फतेही जब कनाडा से इंडिया आई थी तब उनके बारे में कोई भी नहीं जानता था लेकिन आज नोरा फतेही अपने टैलेंट के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी ज्यादा  मशहूर हो चुकी है और उनके डांस के दीवाने देश में ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया में मौजूद है|  गौरतलब है कि जब नोरा फतेही पहली बार कनाडा से इंडिया आई थी तब महज  5  हजार रुपए  लेकर ही आई थी लेकिन आज नोरा फतेही करोड़ों की संपत्ति की  मालकिन बन चुकी है और आज  के समय में नोरा   बेहद ही आलीशान लाइफस्टाइल जीती है और अक्सर ही अपने लुक और स्टाइल की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं|

कनाडियन डांसर, मॉडल और एक्ट्रेस नोरा फतेही ने साल 2014 में फिल्म ‘रोर-टाइगर ऑफ सुंदरबन’ से  अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी  और इसके बाद नोरा फतेही कई तेलुगु फिल्मों में भी काम की है और वही बॉलीवुड में नोरा फतेही ने कई  सुपरहिट बॉलीवुड मूवीस में आइटम डांस किया है और अपने “दिलबर” और साकी साकी   जैसे सॉन्ग से काफी ज्यादा पॉपुलर हुई हैं|

बता दे अपने 7 से 8 साल के कैरियर में नोरा फतेही काफी ज्यादा सफलता हासिल कर चुकी है और ये अभिनय के साथ-साथ कई ब्रांड और विज्ञापनों में भी  नजर आ चुकी है और अपने इन विज्ञापनों से नोरा फतेही काफी अच्छी खासी इनकम करती हैं| नोरा फतेही को महंगी गाड़ियों का भी बेहद शौक है और इनकी कार कलेक्शन में  मर्सिडीज बेन्ज CLA-200 , होंडा सिटी ,और  वॉक्सवोगन पोलो  जैसी कई लग्जरी कारें मौजूद है|

बात करें नोरा फतेही के कुल संपत्ति की तो मौजूदा समय में नोरा फतेही  32 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन बन चुकी है और  वही नोरा फतेही एक गाने पर डांस करने के लिए करीब 1 से ₹2  करोड़ रुपए तक की फीस चार्ज करती है  और आज के समय में नोरा फतेही बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर और हाईएस्ट पेड डांसर  व एक्ट्रेस बन चुकी है और लोगो के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुकी है |

By Anisha