हिंदी सिनेमा की बेहद जानी मानी और खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड ही नही बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी तगड़ी पहचान बना चुकी है| प्रियंका चोपड़ा की कहें तो अपनी असल जिंदगी में इन्होने अमेरिका के मशहूर पॉप सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई है| लेकिन अपनी इस शादी के बाद से अक्सर ही प्रियंका को ट्रोलिंग का शिकार होता देखा जाता है जिसकी मुख्य वजह एक्ट्रेस और उनके पति निक जोनस के बीच का बड़ा एज डिफ़रेंस है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिये हम आपसे इसी विषय में कुछ बातें बताने जा रहे हैं..

बता दे के प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक दूसरे के साथ बीते साल 2018 में शादी रचाई थी| इन दोनों की जोड़ी आज भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जानी जाती है और सोशल मीडिया पर भी अक्सर इन दोनों की तस्वीरें वायरल होती नजर आती हैं| बता दे प्रियंका चोपड़ा शादी रचाने के बाद अब अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में ही रह रही हैं|

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी इस शादी से बेहद खुश है और यह दोनों ही अपनी शादीशुदा जिंदगी को काफी इंजॉय भी कर रहे हैं| इन दोनों को अक्सर ही एक दूसरे के साथ घूमते फिरते क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है| निक जोनास के अलावा प्रियंका को ससुराल के लोगों से भी काफी सारा प्यार मिलता है और सभी प्रियंका को काफी चाहते हैं| हालाँकि निक जोनस और प्रियंका की कई बार उम्र के चलते ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है क्योंकि इन दोनों की उम्र में पूरे 10 सालों का अंतर है|

प्रियंका चोपड़ा अपने ससुराल में काफी अच्छे तरीके से सेटल हो चुकी है और सभी के साथ एक्ट्रेस काफी अच्छा बांड शेयर करती हैं| बात करें अगर सास डेनिस के साथ प्रियंका रिश्ते की तो बता दें के एक्ट्रेस अपने सास के बेहद करीब हैं और वो उन्हें बिल्कुल अपनी मां का दर्जा देती हैं| इसके अलावा प्रियंका अपनी सास डेनिस का खासा ख्याल भी रखती हैं|

वहीं दूसरी तरफ डेनिस भी अपनी बहू प्रियंका के साथ काफी अच्छा व्यवहार करती हैं और प्रियंका को अपनी बहु नही बल्कि अपनी बेटी जैसे ट्रीट करती हैं| जानकारी के लिए बता दें प्रियंका चोपड़ा और उनकी सास डेनिस के बीच उम्र का अधिक फासला नहीं है| बात करें अगर प्रियंका की तो उनकी उम्र जहां 39 साल है वहीं दूसरी तरफ उनकी सास की उम्र 55 साल है| इन दोनों की उम्र में महज 16 सालों का ही अंतर है जो कि अमूमऩ एक सास और बहू के रिश्ते में काफी कम है और इसी कारण प्रियका अपनी सास की जिंदगी में बहु के साथ साथ एक फ्रेंड के रूप में भी आई है|

प्रियंका अक्सर अपनी सास के साथ शौपिंग करती या घुमती-फिरती नजर आ जाती है जहाँ इन दोनों को एक दुसरे के साथ जमकर एन्जॉय करते देखा जाता है| इसके अलावा सास डेनिस भारतीय संस्कृति की भी काफी रेस्पेक्ट करती हैं और इसी वजह से कई बार उन्हें प्रियंका के साथ मिलकर भारत के त्योहारों को मनाते भी देखा जाता है|

By Anisha