आज नोरा फतेही के बारे में हमे अधिक बताने की कोई ख़ास जरूरत नही है| अपने बेहद हॉट लुक्स और दमदार डांस के दम पर आज नोरा नें करोड़ो दिलों को जीता है और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इन्होने अपनी काबिलियत के दम पर ही बेहद कम वक्त में तगड़ी पहचान बनाई है| आज नोरा की पॉपुलैरिटी को अंदाज़ा सिर्फ इनके सोशल मीडिया एकाउंट्स के जरीये ही लगाया जा सकता है जहाँ के इनके ढेरों फालोवर्स मौजूद हैं| वहीँ अगर नोरा की कहें तो ये भी अपने फालोवर्स का खासा ख़याल रखती हैं और अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक की तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं|

बता दें के हमारी आज की यह पोस्ट भी इसी विषय पर है जिसमे हम आपको इनकी शेयर की गयी कुछ तस्वीरों के बारे में बताने जा रहे हैं| दरअसल बीते दिनों नोरा नें अपने इन्स्ताग्राम अकाउंट की स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिनमे इन्हें प्रल कलर के ब्लाउज और सफेद रंग का खूबसूरत लहंगा पहने देखा गया था| साथ ही इसका एक विडियो भी सामने आया था जिसके बारे में ऐसा बताया गया था के यह विडियो इनके एक फोटोशूट का है| पर अब इनके इस लहंगे के लुक की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है|

नोरा का इस ड्रेस की बात करें तो इसमें इन्होने एक कालर्ड ब्लाउज पहना हुआ है जिसे लेकर ऐसा बताया जा रहा है के इसे पर्ल और क्रिस्टल से डिजाईन किया गया है| और इसे नोरा नें चिकनकारी लहंगे के साथ टीम अप किया है| साथ ही नोरा नें अपने मेकअप  से अपने लुक को और बहूबी सवारने की कोशिश की है जिसमे वो कामयाब भी रही| नोरा ने लाइट मेकअप के साथ दीप मैरून लिप्स्टिक लगाई थी और खुले बालो के साथ उनकी खूब्स्र्रती देखते ही बन रही थी|

अगर नोरा के इस वायरल ऑउटफिट की बात करें तो इसे मशहूर फैशन डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला नें डिजाईन किया था और इस ऑउटफिट के सफेद वरिएन्ट में नोरा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी| नोरा नें जो विडियो अपने स्टोरी पर शेयर किया था उसमे वो इस ड्रेस को पहन मस्ती करती और पोज़ देती नजर आ रही है|

नोरा की कहे तो इससे पहले भी कई बार अपने लुक्स और अनोखी आउटफिट्स से ये लोगों के आकर्षण का केंद्र बन चुकी है| और इससे पहले भी सोशल मीडिया पर कई बार इनके फैशन की तारीफ की जा चुकी है| हालाँकि हर बार एक्ट्रेस अपने फैन्स के लिए एक नये खूबसूरत अंदाज़ में ही नजर आती है| अभी बीते दिनों नोरा फतेही पॉपुलर डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में भी नजर आई थी जहाँ एक बार फिर इनके लुक्स की तारीफ सुनने को मिली थी|

वहीँ अगर बात करें एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की तो हम आपको बता दें के पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ में नजर आई थी|

इसके अलावा अगर बात करें आने वाले वक्त की तो इन्हें फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के दूसरे भाग़ में भी देखा जा सकता है जो इसी साल रिलीज़ होने वाली है|

By Akash