फेमस बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी अभी कुछ दिनों पहले शादी के बंधन में बंध गये| इन्होने अपनी ही गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग शादी रचाई है जिसके बाद से लगातार ये दोनों चर्चाओं में नजर आ रहे हैं| और क्योंकि वरुण धवन आज इंडस्ट्री का एक बहुत ही मशहूर चेहरा बन चुके हैं इसलिए इनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया से लेकर इन्टरनेट तक वायरल होती नजर आई| वही इसके बाद वरुण के हनीमून और हनीमून डेस्टिनेशन की खबरें भी काफी अधिक सुर्ख़ियों में नजर आई|

और अब जाकर इन दोनों से जुडी एक और खबर सने आ रही है| यह खबर इनके नये आशियाने से जुडी हुई है जिसके बारे में हाल ही में वरुण धवन नें एक इंटरव्यू में हिंट दिया था| वरुण की बातों से ऐसा लग रहा था के ये आने वाले वक्त में ये और पत्नी नताशा नये घर में शिफ्ट होने की सोच रहे हैं| बता दें के यह बातचीत करीना कपूर के पॉपुलर रेडियो शो ‘व्हाट वीमेन वांट’ में हुई थी जहाँ वरुण धवन से उनकी आगे की मैरीड लाइफ और वेडिंग प्लान्स के बारे में सवाल किये गये|

इस शो में वरुण नें अपने वेडिंग प्लान्स और गर्लफ्रेंड नताशा संग अपनी लवस्टोरी को साझा किया था और इसी डिस्कशन के दौरान इन्होंने अपने नये घर का भी ज़िक्र किया था| वरुण नें साथ ही यह भी बताया के उन्होंने जब इस नये घर को खरीदा था तब वो नताशा के साथ लिव इन में भी रहने की प्लान कर रहे थे| वरुण नें आगे बताया के दोनों के पेरेंट्स को भी इस रिलेशनशिप के बारे में सबकुछ पता था और इसलिए वो इस रिश्ते को लेकर बहुत चिल रहते थे|

वरुण नें आगे बताया के नताशा के साथ लाइवइन में रहने में उन्हें कोई ख़ास परेशानी नही थी पर उनके परेंट्स ऐसा चाहते थे के शादी तक वो उनके संग रहे क्योंकि इससे पहले वरुन्ब अपने पेरेंट्स संग नही रहते थे| अगर देखा जाए तो वरुण नें इस इंटरव्यू में अपने शिफ्ट होने की बात को सीधे नही कहा है पर इसके बावजूद भी इनका इशारा इस ओर जरूर था के आने वाले वक्त में ये पत्नी नताशा संग नये घर में रहने वाले हैं|

देखें विडियो :

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

बताते चले के अपने इस नये घर को वरुण नें साल 2017 में लिया था जो के अंदर से लेकर बाहर तक बेहद शानदार है| वहीँ अभी कुछ सालों पहले बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर नें भी इनके इस घर के होमटूर का विडियो शेयर किया था| वरुण ने निस नये घर में बेडरूम, हॉल, वर्क डेन, क्लोसेट और लिविंग रूम मौजूद हैं जिनके इंटीरियर्स पर इन्होने काफी ध्यान दिया है|

वहीँ घर में सजावट के लिए इन्होने लकड़ियों का बेहद ख़ूबसूरती से इस्तेमाल किया है और कई चीज़े इन्होने लकड़ी से बनी हुई ही रखी है| वहीँ कई खबरों में ऐसा भी बताया गये था के इनके इस घर के डेकोरेशन में पत्नी नताशा नें भी इनकी मदद की थी|

साथ ही इनके घर के साथ एक और अच्छी बात यह है के इनका यह घर इनके मम्मी पापा के घर के काफी करीब है जिसके चलते वरुण अपने पेरेंट्स के भी करीब रह सकते हैं|

 

By Akash