बॉलीवुड की बेहद जाने-माने और मशहूर अभिनेता अजय देवगन आज हिंदी फिल्म जगत के टॉप अभिनेताओं में शामिल हैं| असल जिंदगी की बात करें तो यह बात सभी लोगों को पता है के अजय देवगन ने बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के साथ शादी रचाई है आज शादी के बाद आज अजय देवगन दो बच्चों के पिता भी बन चुके हैं, जिनमें इनकी एक बेटी न्यासा देवगन और उनके बेटे युग देवगन शामिल हैं| ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट में हम अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन के बारे में ही बात करने जा रहे हैं, जिनकी गिनती आज बॉलीवुड के पॉपुलर काफी स्टार किड्स में की जाती है…

अजय देवगन की बेटी न्यासा आज भले ही बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं पर इस सबके बावजूद आज भी देश में न्यासा देवगन के लाखों चाहने वाले मौजूद हैं, और इस बात का अंदाजा आप सिर्फ इनके सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर ही लगा सकते हैं| न्यासा देवगन की बात करें तो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी सक्रिय रहती हैं, और उन्हें अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोस शेयर करते हुए देखा जाता है|

ऐसे में अब एक बार फिर से न्यासा देवगन अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर  सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है| यह तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं जिन्हें न्यासा के फैंस के साथ-साथ काजोल के फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं| दरअसल इन तस्वीरों में अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन अपनी गर्ल फ्रेंड्स के साथ पार्टी करती हुई नजर आ रही हैं| इन तस्वीरों में न्यासा देवगन ना केवल बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं, बल्कि साथ ही उन्हें अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करते हुए भी देखा जा सकता है|

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर में न्यासा देवगन अपने दोस्तों के बीच खड़ी हुई नजर आ रही हैं| तस्वीर में उन्हें एक लाल रंग की बॉडीकॉन ड्रेस पहने हुए देखा जा सकता है जिसके साथ उन्होंने बोल्ड आईलाइनर और डार्क लिपस्टिक के साथ हल्का मेकअप भी कैरी किया हुआ है और खुले बालों के साथ न्यासा बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं| न्यासा की इन तस्वीरों को ना केवल फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं बल्कि कमेंट सेक्शन में इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते भी नजर आ रहे हैं|

बताते चलें, अजय देवगन की बेटी न्यासा अक्सर ही अपनी ब्यूटीफुल और स्टाइलिश लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बनी रहती हैं| हालांकि, कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ता है पर यह आज के समय में किसी भी सेलिब्रिटी या फिर स्टार किड के लिए कोई नई बात नहीं है| पर अधिकतर जहां न्यासा देवगन अपने हेट करने वालों को इग्नोर करती हुई नजर आती हैं, वही कभी-कभी उन्हें ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देते हुए भी देखा जाता है|

जानकारी के लिए बता दें, काजोल ने अपनी बेटी न्यासा देवगन को 20 अप्रैल, 2003 को जन्म दिया था और ऐसे में आज न्यासा देवगन की उम्र 18 साल हो चुकी है|

By Akash