हिंदी सिनेमा की 80 और 90 के दशक की बेहद जानी मानी अभिनेत्रियों में शुमार पद्मिनी कोल्हापुरी अपने वक्त में अपनी शानदार एक्टिग से लेकर अपनी ख़ूबसूरती सभी के लिए काफी मशहूर थी| पद्मिनी नें फिल्म इंडस्ट्री में कई सालों तक राज किया और इन्होने अपे फ़िल्मी करियर के दौरान कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया|अपने फ़िल्मी करियर में इन्होने उस वक्त के लगभग हर सुपरस्टार अभिनेता संग काम किया और इसी कारण इन्हें गजब की पॉपुलैरिटी भी हासिल हुई|

यही कारण रहा के पद्मिनी अपने वक्त में अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्ख़ियों में रही|बताते चले के पद्मिनी कोल्हापुरी रिश्ते में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की मासी लगती है क्योंकि उन्ही की बहन शिवांगी कोल्हापुरी नें बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर संग शादी रचाई थी जिनकी बेटी श्रद्धा है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिये हम आपको शिवांगी और पद्मिनी से जुडी एक दिलचस्प घटना बताने जा रहे हैं जिसकी आपको शायद ही जानकारी होगी|

 

आपको यह बात शायद ही पता होगी के पद्मिनी नें ही नही बल्कि बहन शिवांगी नें भी घर से भागकर शादी की थी| जैसा के हम सभी को पता ही है के पद्मिनी अपने वक्त की बेहद कामयाब एक्ट्रेस रही थी ऐसे में मशहूर फिल्म मेकर प्रदीप शर्मा संग इनका नाम जुड़ने लगा था| फिर बाद में यह बात सामने आई के एक्ट्रेस भी प्रदीप शर्मा से बेहद प्यार करती है और उनसे वो शादी भी करना चाहती थी|

पर पद्मिनी को एक मराठी परिवार से ताल्लुख रखती थी उन्हें यह रिश्ता मंजूर नही था और ऐसे में वो इस शादी के लिए तैयार नही थे| इसी कारण पद्मिनी में अपने प्यार की खातिर साल 1986 में घर से भागकर शादी कर ली| इतना ही नही बल्कि अपनी इस शादी के लिए इन्हें अपने करियर को बिलकुल पीक पर छोड़ना पड़ा पर अपने प्यार के आगे इन्होने ऐसी किसी बात का ध्यान नही दिया|

वहीँ अगर बात करें इनकी बहन शिवांगी कोल्हापुरी की तो इनकी कहानी भी अपनी बहन पद्मिनी जैसी ही रही| शिवांगी भी शक्ति कपूर पर दिल हार बैठी थी और इसी कारण शादी के लिए उन्होंने घर के भागने का फैसला लिया| साल 1982 वह साल रहा जब एक्ट्रेस शिवांगी नें शक्ति कपूर संग शादी रचाई थी|

बता दें के इस शादी के लिए भी परिवार से इसलिए मंजूरी नही मिल पा रही थी क्योंकि शक्ति कपूर जहाँ एक पंजाबी परिवार से ताल्लुख रखते थे वहीँ दूसरी तरफ शिवांगी कोल्हापुरी एक मराठी परिवार से ताल्लुख रखती थी| वहीँ बता दें के अपनी बहन पद्मिनी की ही तरह शिवांगी नें भी शादी शादी की खातिर अपने अच्छे खासे करियर को छोड़ दिया और घर बसा लिया|

शिवांगी और शक्ति कपूर की लव स्टोरी की कहें तो साल 1980 में आई फिल्म ‘किस्मत’ में इन दोनों सितारों नें साथ काम किया था और ऐसे में इन दोनों की जोड़ी को जहाँ ऑनस्क्रीन काफी पसंद किया गया था वहीँ ऑफस्क्रीन भी ये दोनों एक दुसरे के काफी नजदीक आ गये थे|

बता दें के शिवांगी कपूर और शक्ति कपूर के आज दो बच्चे हैं जिनमें बेटी श्रद्धा कपूर आज एक सफल एक्ट्रेस बन चुकी है और उनके भाई सिद्धार्थ कपूर भी करियर पर काफी ध्यान दे रहे है|

 

By Akash