बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है और इन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय कौशल के बदौलत बॉलीवुड से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं| पंकज त्रिपाठी ने बहुत कम समय में दर्शकों के बीच अपनी एक खास पहचान बनाई है और मौजूदा समय में पंकज त्रिपाठी का नाम इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और सफल अभिनेताओं की सूची में शुमार हो चुका है| पंकज त्रिपाठी ने बॉलीवुड फिल्मों में साइड रोल निभा कर ही गजब की लोकप्रियता हासिल की है और अपनी दमदार अदाकारी के चलते पंकज त्रिपाठी फिल्म के लीड हीरो पर भी भारी पड़ते हुए नजर आते हैं और उनके अभिनय की दर्शक खूब प्रशंसा करते हैं|

पंकज को बॉलीवुड से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सफलता हासिल हुई है और इनकी वेब सीरीज मिर्जापुर काफी ज्यादा सुपरहिट हुई है और इसके वजह से पंकज की पापुलैरिटी में गजब का इजाफा देखने को मिला है| बॉलीवुड से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक अपनी अदाकारी का जादू बिखेरने वाले दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी एक बेहद ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं और सिनेमा इंडस्ट्री में इतना बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए इन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है|

सिनेमा इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाने के लिए पंकज त्रिपाठी को लंबे समय तक संघर्ष और काफी सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और कभी दाने-दाने को मोहताज पंकज त्रिपाठी आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं और वह बहुत ही आलीशान लाइफस्टाइल जीते हैं| मुंबई में पंकज त्रिपाठी का आज आलीशान घर है जहां पर वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते हैं और इनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी मौजूद है| पंकज त्रिपाठी की धर्मपत्नी का नाम मृदुला त्रिपाठी है और मृदुला त्रिपाठी ने पंकज त्रिपाठी के मुश्किल दिनों में उनका बहुत साथ दिया है |

पंकज त्रिपाठी ने कई बार अपनी सफलता का श्रेय अपनी पत्नी मृदुला को दिया है और वह उन्हें अपना लेडी लक भी मानते हैं| गौरतलब है कि पंकज त्रिपाठी और मृदुला ने लव मैरिज की थी और जिस वक्त पंकज त्रिपाठी के पास कोई काम नहीं था और वह बेरोजगार थे उस समय उनकी पत्नी मृदुला नौकरी भी करती थी और घर भी चलाती थी| मृदुला त्रिपाठी हमेशा अपने पति पंकज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही और इन दोनों की शादी को 19 साल से भी ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन आज भी इन दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग और अंडरस्टैंडिंग देखने को मिलती है| पंकज त्रिपाठी और मृदुला की शादी साल 2004 में हुई थी और इस कपल की एक बेटी भी है जिसका नाम इन्होंने आशी त्रिपाठी रखा है|

पंकज त्रिपाठी और मृदुला की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है और पंकज त्रिपाठी पहली बार अपनी बहन की शादी में मृदुला से मिले थे और पहली नजर में ही पंकज त्रिपाठी को मृदुला से प्यार हो गया था| कुछ मुलाकातों के बाद पंकज त्रिपाठी ने यह फैसला कर लिया था कि वह शादी करेंगे तो सिर्फ मृदुला से करेंगे और इस बात का खुलासा पंकज त्रिपाठी ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति पर भी जाकर किया था|

 

पति की पत्नी मेरी दुआ दिखने में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं और वह इस मामले में बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई खूबसूरत अभिनेत्रियों को भी कड़ी मार देती हैं| इतने बड़े अभिनेता की पत्नी होने के बावजूद भी मृदुला बेहद ही सादगी भरा जीवन जीना पसंद करती हैं और उन्हें जमीन से जुड़े रहना पसंद है| पंकज त्रिपाठी की तरह वह भी अपनी मुस्कान और सादगी से हर किसी को अपना दीवाना बना लेती है|

By Anisha