हंसते मुस्कराते रहने से जिंदगी बहुत ही आसान हो जाती है। जीवन जीते रहना भी एक कला है। जिंदगी सिर्फ काटनी थोड़ी ही है, जिंदगी जो जीनी है। ऐसे में जिंदगी को खुलकर जीने के लिए हंसना जरुरी है। आपके लिए लाएं हैं ऐसे ही मजेदार जोक्स जिसे पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी।

एक शराबी ने वकील से पूछा-
मैं शासकीय ठेके से दारू लाकर पीऊं और अगर
पत्नी मुझे रोके तो क्या उसे शासकीय कार्य में
बाधा डालने के लिए सजा हो सकती है???
वकील ने उसे गले लगाकर कहा-
ऐसा आइडिया तुम्हारे पास आया कहां से…!!!

उर्दू की खूबसूरती देखिये।
मैंने सुबह सुबह लखनऊ फोन पर एक मित्र से पूछा – क्या कर रहे हो डियर?
बोला- अभी मैं बड़ी शिद्दत से इज़्जतो-अज़मत की डोर को,
बेपनाह उलझनों की गिरफ़्त से आज़ाद करने की कश़मकश में मुब्तिला हूं।
मैंने कहा- समझा नहीं।
बोला- पाजामे के नाड़े में गांठ पड़ गई है वही खोल रहा हूं।

5 साल का बच्चा: आई लव यू माँ। माँ: आई लव यू टू बेटा।
16 साल का लड़का: आई लव यू मॉम। माँ: सॉरी बेटा, पैसे नहीं हैं!
25 साल का लड़का: आई लव यू माँ। माँ: कौन है वो चुड़ैल ? कहां रहती है?
35 साल का आदमी: आई लव यू माँ। माँ: बेटा मैंने पहले ही बोला था, उस लड़की से शादी मत करना!
और सबसे बढ़िया.. 55 साल का आदमी: आई लव यू माँ।
माँ: बेटा, मैं किसी भी कागज़ पर साइन नहीं करूंगी!

पत्नी :- अरे! आप ज़फर भाई की बीवी के जनाजे में नहीं गए?
पति :- मुझे शरम आती है।
पत्नी :- अजीब आदमी हो, इसमें किस बात की शरम।
पति :- अब किस मुंह से जाऊं? पहले भी ज़फर भाई की दो बीवियों के जनाजे में जा चुका हूं।
पर उन्हें एक बार भी अपने यहां बुलाने का मौका नहीं आया।

स्कूल में हिंदी के पीरियड में मास्टर जी ने पूछा..
मास्टरजी- “दुख तो अपना साथी है, सुख तो आता जाता है”
अर्थ स्पष्ट करें
पप्पू- बीवी हमेशा घर में होती है,
साली आती जाती रहती है
मास्टरजी ने भारतरत्न के लिए सिफारिश की है,

 

मोतीलाल- मेरे लिए कोई अच्छी सी लड़की का रिश्ता बता…..?
घोतीलाल- यार, मेरी नजर में एक लड़की है बी. कॉम की……
मोतीलाल- यार किसी भी कोम की हो…..
पर लड़की पढ़ी-लिखी होनी चाहिए…..!!

एक लड़का बाइक से गिर गया…..
उसकी मां उसे डॉक्टर के पास ले गई…..
डॉक्टर- What Happend….?
मां- मेरा बेटा बाइक से गिरकर घायल हो गया है…..!
डॉक्टर- Tell Me In English plz…
मां- माय लौंडा….. गिरोंडा… फरोम हीरो होंडा……!!


मां- कैसी बहू चाहिए तुमको….?
लड़का- तुम्हारे जैसी…… लाड़ और प्यार करने वाली….!
मां- क्या बात है बेटा…..
पूरी जिंदगी चप्पल खाकर ही काटनी है क्या…..!!

एक महा कंजूस अपने बेटे को पीट रहा था…..
पड़ोसी- क्यों पीट रहे हो इस मासूम बच्चे को…..?
कंजूस- मासूम बच्चा……? अरे…. एक नंबर का शरारती है यह…..
मैंने इसे कहा था कि एक-एक सीढ़ी छोड़ छोड़कर चढ़ना, चप्पल कम घिसेगी…..
नालायक 2-2 सीढ़ी छोड़कर चढ़ा…..
पजामा फट गया…..!!

सरकार कहती है एक लड़की ने पढ़ाई कर ली…..
तो घर के चार लोगों को शिक्षित बनाती है पर…..
लड़की के पढ़ते समय कॉलेज के 40 लड़के फेल हो जाते हैं….
उसका क्या….?
जनता जवाब मांग रही है…..!!

 

By Akash