भक्त- बाबा पढ़ा-लिखा हूं पर….नौकरी नहीं मिलती, क्या करूं…..?
बाबा- कहां तक पढ़े हो……?
भक्त- बाबा मैने B.A किया है….!
बाबा- एक बार और B.A कर लो….
BABA बन जाओगे….!
नौकरी की जरूरत ही नहीं पड़ेगी…..!!

एक गांव में शेर घुस गया…..पता है फिर क्या हुआ…..?
जो काम सरकार सालों से नहीं कर सकी वो काम शेर….
ने तीन दिनों में कर दिया…..!
गांव वालों की खुले में शौच जाने की आदत बदल गई…..!
इसे कहते हैं, “स्वच्छ भारत अभियान”

पप्पू नेपाली से – तुम अमेरिकन हो.?
नेपाली – नहीं, मैं नेपाल का हूं.!पप्पू – नहीं, तुम अमेरिकन हो.!
नेपाली – नहीं भाई, मैं नेपाल का हूं.!पप्पू – नहीं, तुम अमेरिकन हो…
नेपाली (गुस्से में) – हां, मैं अमेरिकन हूं.!
पप्पू – लेकिन, लगते तो नेपाली जैसे हो…!!!

लड़की- मम्मी पानी दे दो….!मम्मी- खुद से ले ले….!
लड़की- दे दो ना मम्मी….!
मम्मी- फिर से मांगा तो थप्पड़ पड़ेगा…..!
लड़की- जब थप्पड़ मारने आओगी, तो…..
पानी ले आना….!
मम्मी बेहोश होते-होते बची…..!!

राजू पड़ोसी के घर गया….तो भाभी पीने के लिये ठंडा पानी ले आयी….!
राजू के मुंह से अचानक निकल पड़ा-
“भाभी जान लोगी क्या इतनी ठंड मे?”
और भाभी हँसकर बोली- हाँ….
दे दो बहुत संभाल कर रखूंगी….!!

बादशाह अकबर बीरबल से बोले- बीरबल…..!
तुम्हारी बीवी बहुत सुन्दर है….!बीरबल ने कहा- हाँ सरकार…..!
मैं भी पहले ऐसा ही समझता था…..पर जब से बेगम साहिबा को देखा है…..
अपनी बीवी को भूल गया हूँ….!
इसके बाद बादशाह अकबर ने बीरबल की बीवी के बारे में…
कभी मज़ाक नहीं किया….!!

एक लड़की नई नई इंग्लिश सीख रही थी……
लड़की- जानू, plz apple my new number…..
लड़का- confused…… क्या……?लड़की- मेरा नंबर apple कर लो ना जल्दी…..!
लड़का- अरे पर apple तो सेब होता है….!
लड़की- जानू मैं भी तो ये ही कह रही हूं कि….
मेरा नया नंबर “सेब” कर लो…..!!लड़का बेहोश…..!!!

पप्पू और उसकी गर्लफ्रेंड एक साथ सो रहे थे…..
पप्पू उसे घूर-घूर कर देख रहा था…..!
पप्पू की गर्लफ्रेंड बहुत ही रोमांटिक मूड में थी….!
गर्लफ्रेंड (पप्पू से)- क्या इरादा है जानू…..?
पप्पू ने दो रैपट खींचकर मारे,
“तूने मेरा कंबल क्यों ओढ़ रखा है?”

एक आदमी पार्क में बैठा रो रहा था….किसी ने पूछा- क्यों रो रहे हो….?
आदमी बोला- आज कल भीड़ न होने कि वजह से….
धंधा पूरा ख़राब हो गया है….!
दूसरा बोला- ऐसा क्या काम करते हो तुम….?
उसने कहा- जी में एक जेब क़तरा हूँ….!
आप अपनी सेवा का मौका देंगे मुझे…..??


शादी के अगले दिन सास अपनी बहु से…..
सास- कहां जा रही हो बहु…..?
दुल्हन- नहाने मांजी….!
सास- ध्यान रहे ज्यादा पानी बर्बाद मत करना….!
दुल्हन(गुस्से से)- क्यों मांजी, स्विमिंग पूल बनवानी है क्या…….??

रामू जंगल में जा रहा था तभी एक सांप ने पैर पर काट लिया।
रामू को गुस्सा आया और टांग आगे करके बोला- ले काट ले जितना काटना है काट ले।
सांप ने फिर तीन-चार बार काटा और थक कर बोला, तू इंसान है या भूत?
रामू- मैं तो इंसान ही हूं लेकिन साले मेरा पैर नकली है।

पिता बेटे पर गुस्सा करते हुए..
पिता- एक काम ढंग से नहीं होता तुझसे.
तुम्हें पुदीना लाने के लिए कहा था और तुम ये धनिया ले आए.
तुझ जैसे बेवकूफ को तो घर से निकाल देना चाहिए.
बेटा- पापा चलो इकट्ठे ही चलते हैं  ,पिता- क्यों?बेटा- क्योंकि मम्मी कह रही थी कि ये मेथी है!?

 

By Akash