टीचर- तुम पक्षियों के बारे में सब जानते हो?
गोलू- हां
टीचर- अच्छा ये बताओ कौन सा पक्षी उड़ नहीं सकता?
गोलू- मरा हुआ पक्षी
दे थप्पड़…दे थप्पड़…

कोयल ने कौवे से पूछा – तुमने अभी तक शादी क्यों नहीं की?
कौवा बोला – बिना शादी के ही जिंदगी में इतनी कांव-कांव है,
शादी कर लूंगा तो पता नहीं क्या होगा?

 

संता, डॉक्टर से – जब मैं सोता हूं तो सपने में बन्दर फुटबॉल खेलते हैं ।
डॉक्टर- कोई दिक्कत नहीं, ये गोली रात को सोने से पहले खा लेना ।
संता- कल से खाऊंगा, आज तो फाइनल है।

 

पति- पत्नी रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
तभी एक गाड़ी आई जिस पर लिखा था।।
दिल्ली मेल, पति भाग कर ट्रेन में चढ़ गया।
बीवी से बोला- जब दिल्ली फीमेल आए तो तू भी चढ़ जाना।

 

लड़का एक दुकान के बगल में बहुत देर से खड़ा था।
लड़की आई- क्या कर रहे हो?
लड़का- मोटीवेट कर रहा हूं?
लड़की- वाओ किसको कर रहे हो?
लड़का गुस्से में आंख लाल करके बोला –
अरे मोटी तेरा वेट कर रहा हूं 1 घंटे से।

 

पति (फोन पर पत्नी से)- तुम बहुत प्यारी हो…!
पत्नी- थैंक्स…!
पति- तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो…!
पत्नी- थैंक्यू सो मच…और बताओ क्या कर रहे हो?
पति- खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं…!!

 

80 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं।
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं।

 

संता- झगड़ते वक्त बीवी का मन कैसे भटकाना चाहिए, पता है?
बंता- नहीं, तुम ही बताओ।
संता- सिर्फ इतना बोलो- ‘सुंदर हो तो कुछ भी बोलोगी क्या…?’
ये 100 फीसदी काम करता है…!

 

घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था।
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी?
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं।
समझ में नहीं आता है क्या?

 

मिंटू अपनी स्कूल की लड़की को बोला- आई लव यू, अब तुम मुझे बोलो…
लड़की- मैं अभी जाकर सर को बोलती हूं।
मिंटू- पगली सर को मत बोल, उनकी तो शादी हो चुकी है।

लड़का- क्यूं रो रही हो?
लड़की- मेरे मार्क्स बहुत कम आए हैं।
लड़का- बता कितने आए हैं?
लड़की- सिर्फ 80% लड़का
लड़का-अरे रहम कर रहम, इतने में तो दो लड़के पास हो जाते हैं।

 

डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है, बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत बढ़िया… और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।

संता क्या हथेली में खुजली से सच में पैसा आता है?
बंता- भाई, हथेली में खुजली हो तो समझना कि खुजली का रोग है। पैसा हासिल के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।
खुजाने से अगर पैसा आता तो भालू और बंदर सबसे ज्यादा पैसे वाले होते!

 

By Akash