आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी यूजर्स यह मजेदार चुटकुले बेहद पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-

पप्पू- आपके सामने से गुजरने वाली लड़की
सिर्फ दो ही वजहों से किसी लड़के को पलटकर देखती है…
गप्पू- कौन सी?
पप्पू- या तो लड़का बहुत सुंदर है या फिर उसने फॉर्मल पैंट पर स्पोर्ट्स जूते पहने हैं।

 

 

सुबह एक महिला फल वाले से अंग्रेजी में फल मांग रही थी ये बोलकर –
“Give me some destroyed husband”
एक घंटा लगा यह समझने में कि
वह “नाशपति ” मांग रही थी।

 

एक दोस्त – और क्या चल रहा ह लाइफ में ??
दूसरा दोस्त -घषध्दब्रह्शवज्वबब्द ।
पहला दोस्त – कुछ समझ नहीं आ रहा??
दूसरा दोस्त – हां बस यही चल रहा है..

 

बॉस : क्या आपको ब्रिटिश भाषा आती है?
लड़का : हां…
बॉस : कुछ बोल के दिखाओ..
लड़का : ‘डूगना लागान डेना पडेगा बुवन’!

 

संजू कॉलेज की लड़की से बोला : “आइ लव यू, अब तुम मुझे बोलो..”
लड़की : मैं अभी जा कर सर को बोलती हूँ
संजू : पगली सर को मत बोल, उनकी तो शादी हो गयी है

 

एक पार्टी में एक सुन्दर सी लड़की एक लड़के के पास गई।
लड़की: सुनिए, मेरे एक हाथ में गिलास और दूसरे में प्लेट है, आप मेरे चेहरे से एक चीज़ हटा देंगे।
लड़का: हाँ हाँ क्यों नहीं। क्या चीज़ हटानी है?
लड़की: अपनी कुत्ते जैसी नज़र।

 

एक पत्नी ने अपने पति को
ये कहकर चुप करा दिया …..
ज़्यादा होशियार मत बनो..
जितना दिमाग तुम्हारे पास है उतना तो मेरा हमेशा ख़राब रहता है।

 

बेटा – मुझे शादी नहीं करनी!!
मुझे सभी औरतों से डर लगता है!
पिता- कर ले बेटा!
फिर एक ही औरत से डर लगेगा, बाकी सब अच्छी लगेंगी।

 

शाम को पति के घर आते ही पत्नी ने किच-किच शुरू कर दी।
परेशान पति : अरे यार दिनभर का थका-हारा आया हूं,
पहले फ्रेश तो होने दो। पत्नी : मैं भी तो दिनभर अकेली थी,
तो मैं भी फ्रेश ही हो रही हूं

 

पप्पू: आज मुझे सेल्फ रिस्पेक्ट महसूस हुई।
राजू: ऐसा क्या हो गया?
पप्पू: सुबह बीवी से 20 मिनट खरी-खोटी सुनने के बाद
10 मिनट कस्टमर केयर वाली से बात की।

 

पप्पू अपनी गर्लफ्रेंड के पिता से मिलने गया…
लड़की का पिता: मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी अपनी पूरी
जिंदगी एक मूर्ख इंसान के साथ गुजारे…
पप्पू: बस अंकल, इसीलिए तो मैं उसे यहां से ले जाने आया हूं
फिर क्या… दे जूते… दे चप्पल…

बॉयफ्रेंड: व्हाट्सएप अपडेट कर लो।
गर्लफ्रेंड: कैसे करते हैं?
बॉयफ्रेंड: प्ले स्टोर पर जाओ और वहां से कर लो।
गर्लफ्रेंड: हमारे गांव में प्ले स्टोर नहीं है, जनरल स्टोर है, वहां से कर लूं।

 

टीचर : तुम परिंदो के बारे में सब जानते हो ??
पप्पू : हां
टीचर : अच्छा ये बताओ कौन सा परिंदा उड़ नहीं सकता ??
पप्पू : मरा हुआ परिंदा!!!

 

पति- कहां गायब थी चार घंटे से?
पत्नी- शॉपिंग करने के लिए मॉल में गई थी।
पति- मॉल में क्या-क्या लिया?
पत्नी- एक हेयर क्लिप और 45 सेल्फी…

 

पप्पूः सर मुझे कुछ याद नहीं रहता है।
टीचरः अच्छा बताओ कि क्लास में तुम्हारी पिटाई कब हुई थी?
पप्पूः सोमवार को
टीचरः यह कैसे याद रह गया।
पप्पूः सर प्रैक्टिकल में नहीं, थ्योरी में प्रॉब्लम है।

वाइफ की नजर से दुनिया को देखो……
दुनिया का सबसे परफेक्ट आदमी- उसका पापा….!
दुनिया का सबसे दुखी आदमी- उसका भाई….!
दुनिया का सबसे सुंदर आदमी- उसका बेटा….!
दुनिया का सबसे किस्मत वाला आदमी- उसकी बहन का पति….!
दुनिया का सबसे झूठा, कंजूस और वाहियात आदमी- यह भी लिखना पड़ेगा क्या…..??

 

 

By Akash