खुश रहना हम सभी के जीवन में उसी तरह जरूरी है जैसे  हवा ,पानी और भोजन और कभी-कभी मन खुश रहने के बहाने ढूंढता है क्योंकि हर वक्त इंसान यूंही बिना किसी वजह के खुश नहीं रह सकता और आजकल के इस भागदौड़ भरी जिंदगी में खुश रहना बहुत जरूरी है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आये हैं जिन्हें पढ़ते ही आपका मन खुश हो जाएगा. तो देर किस बात की आइये  शुरू करते हैं हंसने हंसाने का ये खूबसूरत सिलसिला

 

बॉयफ्रेंड – डार्लिंग तुम्हारे घर वाले इतनी आसानी से कैसे मान गए शादी के लिए ,
गर्लफ्रेंड – कुछ नहीं बस एक Answer का जवाब दिया तुरंत मान गए ,,
बॉयफ्रेंड – ऐसा क्या पूछा घर वालों ने ?
गर्लफ्रेंड – पूछा की लड़का क्या कर रहा है ?
मैंने कहा पेट में लात मार रहा है ,
बस मान गए

पंडित जी ने कुंडली मिलाई।
३६ के ३६ गुण मिल गये।
लड़के वालों ने मना कर दिया।
लड़की वाले हैरान हो कर पूछने लगे:
“जब सारे गुण मिलते हैं तो आप मना क्यों कर रहे हैं?”
लड़के वाले: “हमारा लड़का बिलकुल लफ़ंगा है। अब क्या बहु भी उस जैसी ले आयें?”

पप्पू अपने एक दोस्त से कह रहा था…
आज पहली बार बर्तन धोने का फायदा हुआ…
पड़ोसन बीवी से बोली – काश ये मेरे पति होते’
बीवी मुझसे बोली – आज के बाद आप
बर्तनों से दूर रहोगे…

 

एक बार थानेदार, कलेक्टर और मास्टर बैठे थे…
थानेदार- मेरा बहुत रौब है, जब जी करे किसी को भी पीट सकता हूं
कलेक्टर- मैं जिले का राजा हूं, जो चाहे कर सकता हूं
आखिर में मास्टर की बारी आई…
मास्टर- अपना तो जी कोई रौब नहीं है. सारे दिन स्टूडेंट्स को चांटे
मारता हूं. आगे उनकी किस्मत, फिर चाहे पगले थानेदार बनें या कलेक्टर.

 

गर्लफ्रेंड का फोन आया- जानू क्या कर रहे हो?
बॉयफ्रेंड ने जवाब दिया- पैसे जोड़ रहा हूं…!!
गर्लफ्रेंड- तुम कितने अच्छे हो…मेरे लिए नए फोन के पैसे जोड़ रहे हो…
बॉयफ्रेंड बोला- नहीं रे पगली…मेरा 50 का नोट फट गया था, उसे जोड़ रहा हूं.
अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है.

एक बार 10 डॉक्टरों ने मिलकर
एक बड़े हाथी का ऑपरेशन किया…!
ऑपरेशन करने के बाद बड़े डॉक्टर ने
कंपाउंडर से कहा – देखो कोई औजार तो नहीं छूट गया पेट में…!
कंपाउंडर बोला- औजार तो सब हैं, लेकिन
डॉक्टर वर्मा नहीं दिखाई दे रहे…!

अभी छत की तीन-चार सीढ़ी चढ़ा ही था कि
बीवी बोली- कहां जा रहे हो…?
पति – चिड़िया को दाना देने…!
बीवी – तुम्हारी चिड़िया सात दिन के लिए
मायके गई है, नीचे आ जाओ…!

 

मैं कल पड़ोस के लड़के की शादी में गया….
वहां डीजे वाले ने ये गाना चला दिया- “जिसको डांस नहीं करना
वो जाकर अपनी भैंस चराए”
ये गाना सुनकर कुछ लोग अपनी पत्नी को
खाना खिलाने ले गए…!!

 

सोनू (मम्मी से)- मम्मा, अपनी पड़ोस वाली आंटी का नाम
कितना अजीब है…!
मम्मी- क्यों, रश्मि नाम में क्या अजीब है, अच्छा तो है….!
सोनू- पर डैड तो उसे डार्लिंग बोल रहे थे…!!

 

दुनिया में सबसे आराम का काम…
दुनिया में सबसे आराम का काम उस बंदे का होता है
जो कटघरे में खड़े गवाह से….
‘मैं जो कहूंगा सच कहूंगा’ कहलवाने के लिए
गीता की किताब हाथ में देता है…!!

By Akash