मंटू ऑफिस में लेट पहुंचा,बॉस- कहां थे अब तक?
मंटू- जी वो गर्लफ्रेंड को कॉलेज छोड़ने गया था,
बॉस- शटअप, कल से ऑफिस टाइम से आना नहीं तो खैर नहीं,
मंटू ठीक है, अपनी बेटी को खुद ही कॉलेज छोड़ देना।
बॉस बेहोश।

गोलू- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।
मोलू- सिरदर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करो।
गोलू- क्यों?
मोलू- तुमने सुना नहीं है, जहर ही जहर को मारता है।

बाबाजी का सत्संग सुनने के बाद पप्पू अपनी महबूबा के पास जाकर बोला…
पप्पू-हम आपका दिल नहीं तोड़ना चाहते हैं, पर रिश्ता जरूर तोड़ना चाहते हैं।
महबूबा ने पूछा ऐसे क्यों कर रहे हो?
पप्पू बोला: बाबाजी का सत्संग सनुकर आ रहा हूं।
वो कह रहे थे- आज से ही माया को छोड़ दो और शान्ति के साथ रहो।

वकील – हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द?
पत्नी – मेरा चश्मा कहां है संगीता?
वकील – तो इसमें मारने वाली क्या बात थी?
पत्नी – मेरा नाम रंजना है.
पूरा कोर्ट खामोश..

गोलू जलेबी बेच रहा था, लेकिन कह रहा था
आलू ले लो आलू ले लो…
राहगीर- लेकिन ये तो जलेबी है
गोलू- चुप हो जा! वरना मक्खियां आ जाएंगी।

गर्लफ्रेंड (गुस्साते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कबसे वेट कर रही हूं।
बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था।
गर्लफ्रेंड- अच्छा क्या खाया?
बॉयफ्रेंड- गालियां

पिंटू पढाई में कमजोर था..हमेशा दोस्तों के साथ मस्ती करता रहता था
मास्टर जी- तुम्हारे अंग्रेजी में इतने कम नंबर क्यों आये?
पिंटू- मास्टर जी, आया नहीं थी ना उस दिन
मास्टर जी- अरे, क्या तुम पेपर वाले दिन आई ही नहीं थे?
पिंटू- नहीं, वो मेरे बगल वाला लड़का नहीं आया था।

एक बार 5 डॉक्टरों ने मिलकर, एक बड़े हाथी का ऑपरेशन किया।
ऑपरेशन करने के बाद बड़े डॉक्टर
ने कंपाउंडर से कहा – देखो कोई औजार तो नहीं छूट गया पेट में,
कंपाउंडर बोला – औजार तो सब हैं, लेकिन डॉक्टर गुप्ता
नहीं दिखाई दे रहे…

शादी के बाद पहली बार बहू रेसिपी बुक देखकर खाना बना रही थी…
सास (फ्रिज खोलती है )- अरे बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है ?
बहू – मम्मी जी बुक में लिखा है कि सब चीजों को मिलाकर एक घंटा फ्रिज में रखें…
सास बेहोश…

पति- तुम्हें एक अरब मिल जाए, तो क्या करोगी?
पत्नी ने बड़ी मासूमियत से जवाब दिया –
अरब का मैं क्या करूंगी, पुलिस को बोलूंगी कि
वो उसे वापस अरब भेज दें…!!!
पति बेहोश..

छात्र- मैडम, मे आई गो टू टॉयलेट?
टीचर- हिन्दी का पीरियड है, हिन्दी में पूछो।
छात्र- क्या मैं शौचालय चला जाऊं?
अब मैथ के पीरियड में छात्र- 1,2,3,4 सूसू आई बार-बार।

मंटू ऑटो ड्राइवर से बोला- गुरुद्वारा जाओगे?
ड्रॉइवर- हां, बिल्कुल जाऊंगा।
मंटू ने जेब से पॉलिथीन निकाली और ड्राइवर को देते हुए बोला-
वापस आना तो मेरे लिए लंगर लेते आना।

पप्पू – यार परसों मेरा दोस्त कुएं में गिर गया था,
बहुत चोट लगी, बेचारा बहुत चिल्ला रहा था…
गप्पू- अच्छा, अब कैसा है वो…?
पप्पू – भगवान की कृपा से अब ठीक है,
कल से कुएं से आवाज नहीं आई…!!!

लड़की- तुम किसी शादी-ब्याह में नाचते क्यों नहीं हो…?
लड़का- नाचती तो लड़कियां हैं,
हम तो भोले के भक्त हैं, पी के तांडव करते हैं…!
लड़की बेहोश।

By Akash