बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री तक अपने अभिनय कौशल से हर किसी का दिल जीतने वाली जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बीपी 18 जुलाई 2022 को अपना 40 वां जन्मदिन बेहद ही रोमांटिक और खास अंदाज में मनाया है| प्रियंका चोपड़ा ने अपना यह जन्मदिन अपने लविंग हसबैंड निक जोनस के साथ सेलिब्रेट किया और निक जोनस ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन सेलिब्रेशन की कुछ खास झलक प्रशंसकों के साथ शेयर की है|

इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दूजे के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं और वही सोशल मीडिया के माध्यम से प्रियंका चोपड़ा के फैन्स , इनके फ्रेंड्स और इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटी इन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाइयाँ दे रहे है |प्रियंका के जन्मदिन के इस खास मौके पर निक जोनस ने एक प्राइवेट पार्टी होस्ट की थी जिसकी इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है और जमकर वायरल हो रही है|

सामने आई तस्वीरों में निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा समंदर किनारे बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं और वही निक जोनस ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन की 4 तस्वीरें शेयर की है| इनमें से पहली तस्वीर में निक जोनस अपनी वाइफ प्रियंका के साथ समंदर किनारे लिप लॉक करते हुए देखे जा सकते हैं|

वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा किसी रेस्टोरेंट में अपना जन्मदिन बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट करती हुई दिखाई दे रहे हैं| इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर स्माइल देखने को मिल रही है| वही प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाथ में 80’s बेबी का एक टैग पकड़ा हुआ है| वही तीसरी तस्वीर में निक जोनास टॉवल के साथ दिखाई दे रहे हैं और इस टॉवल पर लिखा हुआ है – प्रियंका ज्वेल ऑफ जुलाई।

वही सबसे आखरी और चौथी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने हस्बैंड निक जोनास के साथ रात के समय आतिशबाजी का मजा लेते हुए देखी जा सकती है| वही निक ने इन तमाम तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन विश किया है इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि, ‘मेरे जुलाई के ज्वेल को हैप्पिएस्ट बर्थडे। लाइफ की इस क्रेजी राइड में आपके साथ होने पर गर्व महसूस करता हूं। आई लव यू।’ निक जोनस के इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने भी कमेंट करके प्यार लुटाया है और उन्होंने इसपर रिएक्शन देते हुए लिखा है कि, ‘मेरी लाइफ का प्यार।’

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास देश और दुनिया के बेहद पॉपुलर और लोकप्रिय कपल में से एक है |इन्हें इंडस्ट्री के पावर कपल के तौर पर भी जाना जाता है| वही निक जोनास ने अपने लविंग वाइफ प्रियंका का जन्मदिन स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा है | गौरतलब है कि प्रियंका ने साल 2018 में अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस के साथ हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से बेहद ही धूमधाम से शादी रचाई थी और अब यह कपल एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन चुके हैं| बता दे सरोगेसी के जरिए इन्हें एक बेटी का आशीर्वाद मिला है और इन्होंने अपनी बेटी का नाम मालती रखा है|

By Anisha