एक ग्लोबल स्टार के रूप में पहचान रखने वाली बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के बाद भले ही भारत में नहीं रहती हैं, लेकिन इस बात का प्रियंका चोपड़ा की लोकप्रियता पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ा है| और यही वजह है कि आज प्रियंका चोपड़ा आज भारत से दूर होते हुए भी अपने फैंस के बीच अक्सर चर्चाओं का विषय बनी रहती है, अरुण से जुड़ी किसी भी अपडेट में उनके फैन्स आज भी काफी दिलचस्पी रखते हैं|

दरअसल, बीते कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थी, जो अब इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है| प्रियंका की इन तस्वीरों को देखने के बाद उनके लाखों फैंस इस पर प्रतिक्रियाए देते हुए भी नजर आ रहे हैं| ऐसे मैं अपनी इस पोस्ट के जरिए हम आपको प्रियंका चोपड़ा की इंटरनेट पर वायरल हो रही है ही तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, और इन्हीं के बारे में बात करने भी जा रहे हैं…

प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों की बात करें तो, इनमें उनके चेहरे पर कुछ चोटों के निशान नजर आ रहे हैं और उनके माथे पर लगी एक चोट में से तो खून भी निकलता नजर आ रहा है| ऐसे में प्रियंका की इन तस्वीरों को देखने के बाद उनके फैंस उन्हें लेकर काफी चिंतित हुए हैं|

पर आपकी जानकारी के लिए बता दें, प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीरें उनके एक अपकमिंग प्रोजेक्ट के शूटिंग की हैं, जिसमें इन दिनों एक्ट्रेस काम कर रही हैं| और इसी फिल्म के एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट आई है| हालांकि, चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को इस बात का आश्वासन दिया है कि उनकी ये चोट अधिक गहरी नही है और ये कोई बड़ा चिंताजनक विषय भी नही है|

जैसा कि हम सभी को पता ही है कि अभी बीते लगभग 3 महीने पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी के जरिए एक बेटी को जन्म दिया है, ऐसे में अब वह अपनी बेटी को घर पर रखकर दोबारा से अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में लग गई है, जिन्हें एक्ट्रेस ने बीते वक्त में होल्ड कर रखा था| और इसी सिलसिले में प्रियंका चोपड़ा अपनी एक अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में लगी हुई थी, जिस दौरान उन्हें यह चोटे आई|

प्रियंका चोपड़ा ने एक बातचीत के दौरान बताया था कि सिर्फ अपनी 3 साल की बेटी को घर पर छोड़ कर शूटिंग के लिए लौटना उनके लिए कभी भी इतना आसान नहीं था, लेकिन इसमें उनके परिवार का उन्हें काफी सपोर्ट मिला और खास तौर पर उनके पति निक जोनास ने इस समय काफी अधिक सहयोग किया| प्रियंका के मुताबिक उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें पूरी तरह से इस बात को लेकर आश्वस्त किया कि उनकी गैरमौजूदगी में उनके परिवार के सभी सदस्य उनकी बेटी का अच्छी तरह से ख्याल रखेंगे|

प्रियंका चोपड़ा ना केवल काम में वापसी कर चुके हैं, बल्कि इसके साथ साथ उन्होंने अपने फैंस को एक और खुशखबरी दी है| वह खुशखबरी यह है कि आने वाले दिनों में जल्दी प्रियंका चोपड़ा भारत भी लौटने वाली है, क्योंकि यहां पर भी उनके पास कई प्रोजेक्ट्स और ऑफर्स मौजूद है|

By Akash