बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस होने के साथ साथ हॉलीवुड तक अपनी तगड़ी पहचान रखने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी नीजी जिंदगी को लेकर भी काफी अधिक खबरों और सुर्ख़ियों में देखी जाती हैं| बात करें अगर एक्ट्रेस की नीजी जिंदगी की तो हम सभी को यह बात पता ही है के इन्होने एक अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई है| बात करें अगर निक और प्रियंका की इस शादी की तो इन दोनों की शादी में तकरीबन चार करोड़ से अधिक पैसे लगे थे और इनकी यह शादी काफी लम्बे वक्त तक खबरों और सुर्ख़ियों में भी रही थी|

प्रियंका की यह शादी जोधपुर के उम्मेत भवन पैलेस में बिल्कुल शाही अंदाज़ में हुई थी जिसमे महज़ मेहमानों के आने जाने के लिए जेट प्लेन्स का इंतजाम करवाया गया था| साथ ही अगर बात करें इस शादी फंक्शन की तो यह सब पूरे 4 दिनों तक चला था| और जैसा के लगभग हर शादी में हो ही जाता है के कोई न कोई रिश्तेदार नाराज़ होता है वैसा ही प्रियंका की शादी में भी हुआ था|

बता दें के खुद प्रियंका ने ही कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड में इस बात का खुलासा किया था| दरअसल कपिल नें शादी को लेकर एक मजेदार सवाल किया था जिसमे उन्होंने पुछा था के क्या उनकी शादी में कोई अंग्रेज जमीन पर लेट कर डांस कर रहा था जैसा के अक्सर हमारे यहाँ नजर आ जाता है| और साथ ही कपिल नें पुछा था के शादी में निक्के फूफा फूफी नाराज हुए थे या नही?

इन्ही सवालो के जवाब में प्रियंका नें बताया के ऐसा कुछ नही हुआ था लेकिन हां एक लड़ाई जरूर हो गयी थी| दरअसल यह सब मिलनी के दौरान हुआ था जब लोग उन्हें पंजाबी सिखाने की कोशिश में थे| आगे प्रियंका ने बताया के यह पहले बताया गया था के एक दुसरे को उठाने की कोशिश होती है पर उन्होंने इस बात को काफी सीरियस ले लिया था और एक दुसरे पर ही वो जम्प करने लगे थे जिस बारे में प्रियंका नें सोचा भी नही था|

वहीँ फॅमिली फोटो के वक्त की एम्बैरेसमेंट को लेकर लेकर प्रियंका नें बताया था के उनकी फॅमिली काफी छोटी थी क्योंकि महज़ उनके ममी पापा और उनका भाई ही परिवार से था| जवकि दूरी तरफ निक की एक लम्बी फॅमिली थी जिसमे निक के मम्मी पापा और अतिरिक्त चार भाई और दो जेठानियाँ थी| इस वजह से प्रियंका का परिवार फॅमिली फोटो में अलग ही खड़ा था| बता दें के भारत में जहाँ प्रियंका और निक की शादी हिन्दू रीति रिवाज़ के साथ साथ इसाई रीति रिवाजों संग भी की गयी थी|

आज की कहे तो पति निक के साथ प्रियंका अमेरिका में ही रह रही हैं और अपनी शादीशुदा जिंदगी को प्रियंका खूब एन्जॉय भी कर रही हैं| हालांकि प्रियंका और निक को आज भी कई बार एज डिफ़रेंस के चलते ट्रोलिंग झेलनी पडती हैं पर ये दोनों बेहद मजबूती से अपने इस रिश्ते को सम्भाले हुए हैं|

वहीँ प्रियंका और निक दोनों को ही ऐसी किसी ट्रोलिंग के बारे में अधिक बातें करते भी नही देखा जाता है|

By Akash