आज देश विदेश में अपने शानदार लुक्स और एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब अपनी शादी के बाद से पति निक जोनस के साथ अमेरिका में रहती हैं| प्रियंका चोपड़ा अब पति निक जोनस और उनके परिवार के साथ अमेरिका में सेटल हो चुकी है| हालाँकि अपने फैन्स से आज भी सोशल मीडिया के जरिये प्रियंका जुडी रहती हैं और अक्सर ही अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोस फैन्स के साथ शेयर करती नजर आती है| बात करें अगर प्रियंका के फ़िल्मी करियर की तो इन्होने बॉलीवुड की कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में अहम किरदारों को निभाया है और उन्ही के दम पर इन्होने देश में गजब की लोकप्रियता हासिल कर ली है|

आज प्रियंका के लाखों की संख्या में फैन्स मौजूद हैं और देश विदेश में इन्हें जाना जाता है| और आज एक एक्ट्रेस के साथ साथ एक मॉडल के रूप में भी इन्हें तगड़ी पहचान हासिल है| प्रियंका की कहें तो इन दिनों ये एक बार फिर से काफी अधिक खबरों और सुर्ख़ियों में है और इस बार अपनी किसी फिल्म या शो को लेकर नही बल्कि अपने एक अपार्टमेंट को लेकर ये सुर्ख़ियों में हैं जो के मुंबई में बना हुआ है|

‘प्रियंका ने सेल किए 2 अपार्टमेंट

खबरों की माने तो ऐसा बताया जा रहा है के प्रियंका नें अपने मुंबई में बने कुल दो अपार्टमेंट्स को सेल किया है| प्रियंका नें अपने मुंबई के सेकंड फ्लोर के एक ऑफिस को पूरे 2.11 लाख रुपयों में बीते जून के महीने में लीज पर दिया था| बात करें अगर प्रियंका के ऑफिस की तो उसका साइज़ लगभग 2040 वर्गफीट है| और इसके अतरिक्त अपनी राज क्लासिक प्रॉपर्टी को भी एक्ट्रेस नें कुल 7 करोड़ रुपयों में भी सेल किया है जो के वरसोवा अंधेरी में है| रिपोर्ट्स में ऐसा सामने आया है के प्रियंका नें इन प्रॉपर्टीज को मधु चोपड़ा को ही दिया है|

बात करें अगर प्रियंका के इन अपार्टमेंट्स की तो ये दोनों ही अपार्टमेंट्स मुंबई के पोश इलाके में बने हुए हैं| हम आपको बता दें के बीते वक्त में एक्ट्रेस नें अपनी कई अन्य प्रॉपर्टीज को सेल किया है और कहीं न कही यह सही और जरूरी भी था क्योंकि अपनी शादी के बाद पति निक जोनस के साथ एक्ट्रेस को अमेरिका में ही रहना है और ऐसे में इन प्रॉपर्टीज को बेचना को उनके लिए एक अच्छा सौदा ही है|

एक और आलीशान बंगला है पास

प्रियंका की कहें तो इनके पास मुंबई के जुहू में अपना खुद का एक बेहद ही आलिशान और बड़ा सा महलों जैसा बंगला भी मौजूद है| जानकारी के लिए बता दें के प्रियंका नें निक जोनस के साथ अपनी इंगेजमेंट्स सेरेमनी अपने इसी बंगले में रखी थी| और इसके अलावा गोवा के बागा बीच पर भी प्रियंका के पास एक शानदार बंगला मौजूद है|

अभी की कहें तो ऐसी खबरें है के प्रियंका अपने पति निक के साथ लोस एंजलिस में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं और इसी बीच प्रियका नें अभी बीते दिनों ही अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया है| और इस ख़ास मौके पर इनके लाखों फैन्स सोशल मीडिया के जरिये इन्हें बधाइयां देते नजर आये थे|

By Akash