साउथ सिनेमा इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी मशहूर अदाकारा रकुल प्रीत सिंह 32 साल की हो चुकी है और हाल ही में बीते 10 अक्टूबर 2022 को एक्ट्रेस ने अपना 32 वां जन्मदिन बेहद ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया है| रकुल प्रीत सिंह ने अपने बर्थडे की खास मौके पर अपने दोस्तों के लिए एक शानदार बर्थडे सेलिब्रेशन पार्टी का आयोजन किया था और इस पार्टी में रकुल प्रीत सिंह के बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी से लेकर न्यासा देवगन के दोस्त ओरहान अवात्रामणि , अर्जुन कपूर और भूमि पेडणेकर तक शामिल हुए|

दरअसल अर्जुन कपूर ,भूमि पेडनेकर रकुल प्रीत सिंह इन दिनों लंदन में है और ऐसे में रकुल प्रीत सिंह ने बीते 10 अक्टूबर 2022 को अर्जुन कपूर और भूमि के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और इस बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक अभिनेता अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दिखाई हैं| रकुल प्रीत सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन पार्टी में दिनो मोरिया और अजय देवगन की बेटी न्यासा के दोस्त ओरहान भी नजर आए और वही रकुल प्रीत सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन के मौके पर उनके बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी को भी देखा गया और सबने मिलकर राकुल प्रीत सिंह के बर्थडे को बेहद खास बनाया |

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल से रकुल प्रीत सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि,” खुशी वाले दिन पर खुशमिजाज चेहरे.. जन्मदिन की शुभकामनाएं रकुल प्रीत सिंह.. मैं उम्मीद करता हूं कि आपने इस दिन को और केक को भी खूब एंजॉय किया होगा..”|

अर्जुन कपूर की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और वही रकुल प्रीत सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से उनके तमाम प्रशंसकों ने बर्थडे की बधाइयां दी है| वही अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर रकुल प्रीत सिंह ने भी कमेंट करते हुए लिखा है कि, “इसे खास बनाने के लिए धन्यवाद. क्या दिन था.”|

वही राकुलप्रीतसिंह ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से 2 तस्वीरें साझा की है और इसमें से एक वीडियो है जिसमें रकुल प्रीत सिंह बेहद फनी अंदाज में अपना केक कट करती हुई नजर आ रही है| इसके अलावा रकुल प्रीत सिंह एक तस्वीर में अपने बर्थडे केक के साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही है| इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रकुल प्रीत सिंह ने कैप्शन में लिखा है कि,” बिना टेस्टी केक के कैसा बर्थडे.”

रकुल प्रीत सिंह इंडस्ट्री की बेहद मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है और बात करें इनके फिल्मी कैरियर की तो एक्ट्रेस ने महज 10 साल की उम्र में मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था और कन्नड़ फिल्म से रकुल प्रीत सिंह एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और पहली फिल्म रकुल प्रीत सिंह ने केवल अपनी पॉकेट मनी के लिए किया था|

वही इसके बाद रकुल प्रीत सिंह अभिनय की दुनिया में लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गई और मौजूदा समय में इनका नाम इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों की सूची में शुमार है| हाल ही में रकुल प्रीत सिंह को अक्षय कुमार की फिल्म कठपुतली में देखा गया था जोकि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी|

By Anisha