बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट जहां इन दिनों अपने प्रेगनेंसी पीरियड एंजॉय कर रही है और वह बहुत जल्द ही मां बनने वाली हैं वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के घर से एक खुशखबरी सामने आई है दरअसल वरुण धवन के घर में एक नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है |

बता दे वरुण धवन के भाई रोहित धवन और उनकी पत्नी जानवी दूसरी बार माता-पिता बने हैं और इस कपल ने एक बेटे का स्वागत किया है ऐसे में वरुण धवन एक बार फिर से चाचा बन गए हैं और दूसरी बार चाचा बनने के बाद वरुण धवन बेहद खुश हैं और धवन परिवार में इस नन्हे मेहमान के आ जाने के बाद खुशियों का माहौल बना हुआ है|

वही बेटे के जन्म से पहले वरुण धवन की फैमिली ने जानवी धवन के लिए एक शानदार बेबी शावर पार्टी का आयोजन किया था और इस पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी| आपको बता दें अपनी भाभी के लिए गोद भराई रस्म की एक खास बेबी शावर पार्टी उनकी देवरानी नताशा दलाल ने आयोजित की थी जिसकी तस्वीरें वरुण धवन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी साझा किया था| वह जानवी के बेबी शावर पार्टी में अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर भी नजर आई थी|

दुसरी बार चाचा बने वरुण धवन

आपको बता दें रोहित धवन और जानवी धवन पहले से एक बेटी के माता-पिता थे और अब हाल ही में इन दोनों ने एक बेटे का स्वागत किया है| वही सोशल मीडिया पर वरुण धवन के भतीजे की पहली तस्वीर खूब वायरल हो रही है जिसमें वह अपनी मां के गोद में पूरे धवन परिवार के साथ दिखाई दे रहे हैं|

गौरतलब है कि रोहित धवन और जानवी ने एक दूसरे को 7 सालों तक डेट करने के बाद साल 2012 में गोवा में बेहद ही धूमधाम से शादी रचाई थी और शादी के बंधन में बंधने के बाद इस कपल ने अपने जीवन के नए चैप्टर की शुरुआत की थी| वही रोहित धवन और जानवी की शादी में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर से लेकर, अमीषा पटेल, ऋषि कपूर, सोनम कपूर और गोविंदा समेत कई सितारों ने शिरकत किया था| शादी के 5 साल बाद रोहित धवन और जानवी को एक बेटी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ और पहली बार यह कपल माता-पिता बना था|

वही अब 2022 में यह दोनों एक बार फिर से माता-पिता बन गए हैं और इस बार इस कपल ने अपनी जिंदगी में एक बेटे का स्वागत किया है | जानवी और रोहित धवन अब अपने दूसरे बच्चे की जिम्मेदारी उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है और यह दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स बन चुके हैं| वही वरुण धवन भी अपने भाई के दोनों बच्चों के बेहद करीब है और वह उनसे बेहद प्यार करते हैं|

वरुण धवन अपनी भाभी जानवी के साथ भी बेहद खास और स्ट्रांग बॉन्डिंग शेयर करते हैं और सोशल मीडिया पर भी देवर भाभी की तस्वीरें अक्सर ही वायरल होती रहती है| वहीं दूसरी बार चाचू बनने के बाद वरुण धवन बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर अभिनेता ने एक पोस्ट साझा कर अपने तमाम प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी थी|

By Anisha