टीवी के मशहूर और कामयाब धारावाहिकों की लिस्ट में शुमार सीरिअल्स ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘कुबूल है’ में नजर आई एक्ट्रेस गौतमी कपूर नें इन सीरिअल्स में नजर आकर घर घर में अपनी पहचान बनाई थी| गौतमी की बात करें तो 21 जून, 1974 को महाराष्ट्र में जन्मी एक्ट्रेस आज 47 सालों की हो चुकी है और असल जिंदगी में इन्होने अभिनेता राम कपूर को अपने हमसफर के रूप में चुना है| इन दोनों नें साल 2003 में वैलेंटाइन डे के दिन यानी14 फरवरी को शादी रचाई थी और ये कपल दो बच्चों के माँ पापा भी बन चुके है जिनमे एक बेटी और एक बेटा शामिल है|

अगर इन दोनों की लव स्टोरी पर नजर डालें तो वाकई वो बेहद दिलचस्प है| अभिनेता राम और अभिनेत्री गौतमी की मुलाकात सबसे पहले सीरिअल ‘घर एक मंदिर’ के सेट पर हुई थी और उन दिनों गौतमी एक एक्ट्रेस के रूप में अधिक मशहूर भी नही थी| हालाँकि मॉडलिंग में उन दिनों वो काफी कामयाबी हासिल कर चुकी थी| वहीँ दूसरी तरफ अभिनेता राम कपूर भी उन दिनों अपने स्ट्रगलिंग पीरियड में ही थे|

 

सीरियल की कहें तो उसमे गौतमी को राम कपूर की भाभी का रोल मिला हुआ था और ऐसे में सेट पर ही रोज़ इन दोनों की मुलाकात हुआ करती थी| और यही से इन दोनों के बीच नजदीकियां बढने लगीं जिसके बाद साल 2003 में इस कपल ने एक दुसरे संग शादी का फैसला ले लिया| पर हर शादी के बाद जैसे जीवन में कुछ उतार चढ़ाव आते है वैसे ही इनकी जिंदगी में भी उतार चढाव आये|

ऐसा इसलिए क्योंकि एक तरफ जहाँ राम कपूर को पार्टीज अटेंड करना और ड्रिंक करना पसंद था वहीँ गौतमी को ये चीज़े पसंद नही थी| और ऐसे में होने वाली पत्नी की खातिर खुद को ही राम कपूर नें बदलना शुरू कर दिया और इससे गुजरते वक्त के साथ इनके रिश्ते की गहराई और बढती गयी| और इसी सब को देखकर गौतमी को भी राम में अपना सच्चा प्यार नजर आ गया| बता दे के शादी के बाद यह एक ऐसे घर इमं रहते थे जहाँ सिर्फ दो ही कमरे थे|

एक पार्टी के दौरान राम कपूर ने गौतमी से बेहद सिम्पल तरह से प्रोपोज करते हुए यह सवाल किया के क्या वो उनके साथ शादी करना पसंद करेंगी| ऐसे में गौतमी नें भी राम कपूर को एक ही बार में शादी के लिए हाँ कर दी| जिसके बाद कुछ वक्त एक दुसरे को देकर  इन्होने शादी की| हालाँकि इन दोनों की इस शादी के बारे में कम ही लोगों को यह जानकारी है राम संग हुई गौतमी की यह दूसरी शादी है| इस शादी से पहले गौतमी की शादी मधुर श्रॉफ संग हुई थी जो के एक कमर्शियल फोटोग्राफर थे|पर गौतमी अपने पहले शादी के रिश्ते में असफल रही जिसके बाद उन्होंने राम कपूर संग दूसरी शादी की|

जानकारी के लिए बता दें के गौतमी कपूर नें मधुर को तलाक देने के बाद राम संग शादी रचाई थी| राम कपूर संग हुई गौतमी की शादी से एक्ट्रेस दो बच्चों की माँ बनी थी जिनमे बेटी सिया और बेटा अक्स शामिल है|

By Akash