साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रामचरण तेजा अपने दमदार अभिनय और शानदार लुक के लिए जाने जाते हैं| रामचरण का फिल्मी करियर बेहद ही शानदार रहा है और  इन्होंने अपने कैरियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है  और मौजूदा समय में अभिनेता रामचरण का नाम  फिल्म इंडस्ट्री के  टॉप अभिनेताओं के लिस्ट में शामिल हो चुका है| बता दे रामचरण अक्सर  ही  अपनी फिल्मों की वजह से चर्चाओं में  बने रहते हैं और एक बार फिर से रामचरण सुर्खियों में आ गए हैं लेकिन इस बार रामचरण अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि किसी और वजह से सुर्खियों में आए हैं |

दरअसल रामचरण ने हाल ही में  हैदराबाद के सबसे पॉश इलाके जुबली हिल्स में अपना एक बेहद ही खूबसूरत और आलीशान घर खरीदा है इस घर की कीमत करोड़ों रुपए हैं और आज हम आपको रामचरण के इसी खूबसूरत आशियाने की एक शानदार झलक दिखाने जा रहे हैं|

आपको बता दें रामचरण का यह आलीशान बंगला  लगभग 25000 स्क्वायरफीट में फैला हुआ है  और इनका यह आशियाना दिखने में किसी राजमहल से कम नहीं लगता|

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रामचरण के इस आलीशान घर की कीमत 90 करोड़ रुपए बताई गयी है  और वही दक्षिण भारत के किसी भी फिल्मी सितारों के द्वारा खरीदा गया यह घर अब तक का सबसे महंगा घर है|

रामचरण का ये  खूबसूरत आशियाना तमाम आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस है  और इनके इस  शानदार बंगले के बेसमेंट में बेहद ही खूबसूरत मंदिर बना हुआ है  और इस मंदिर का डिज़ाइन पुराने जमाने के मंदिरों की तरह ही रखा गया है | बता दे इस मंदिर का निर्माण बेहद ही कीमती पत्थरों से किया गया है और  रामचरण के घर का यह मंदिर बेहद ही आकर्षक नजर आता है|रामचरण के इस खूबसूरत बंगले में  स्विमिंग पूल, जिम एरिया, टेनिस कोर्ट और  मॉड्यूलर किचन जैसी तमाम सुविधाएं मौजूद है|

आपको बता दें अभिनेता रामचरण साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे हैं और अपने पिता की तरह ही  रामचरण ने भी  फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है और आज के समय में रामचरण इंडस्ट्री के सबसे महंगे अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं और इसके साथ ही  रामचरण बेहद स्टाइलिश और  लग्जरियस लाइफ जीना पसंद करते हैं|

रामचरण को  महंगी और लग्जरी गाड़ियों का भी बेहद शौक है और इनके कार कलेक्शन में एस्टन मार्टिन जैसी कई लग्जरी गाड़ियां शामिल है और  अलावा रामचरण  कई अन्य प्रॉपर्टी के मालिक हैं|

बात करें अभिनेता रामचरण की  कुल संपत्ति की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में रामचरण कुल 1300  करोड़ रुपये की  संपत्ति के मालिक हैं| बात करें  रामचरण के निजी जीवन की तो  रामचरण ने  साल 2012 में अपोलो अस्पताल के चेयरमैन प्रताप सी रेड्डी की पोती उपासना संग  शादी रचाई थी  और मौजूदा समय में रामचरण अपने परिवार के साथ बेहद  खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं|

बात करें रामचरण के वर्क फ्रंट की तो हाल ही में रामचरण फिल्म ‘रंग्स्थला’ में  नजर आए थे और इनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कमाई के मामले में यह फिल्म  बाहुबली को भी पीछे छोड़कर आगे निकल चुकी है|

By Anisha