आज 28 सितंबर, 2022 की तारीख को हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहद मशहूर और चर्चित अभिनेता रणबीर कपूर अपना 40वा जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं, और ऐसे में जन्मदिन के इस खास मौके पर उन्हें उनके परिवार के सदस्यों के साथ साथ फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले कई जाने-माने और मशहूर सितारों सहित उनके लाखों फैंस ने उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं|

वहीं दूसरी तरफ,रणबीर कपूर ने अपने परिवार के सदस्यों और कुछ करीबी दोस्तों के साथ अपने बांद्रा स्थित घर पर आधी रात में ही अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था, जिसमें उनकी मां नीतू कपूर भी शामिल हुई थी| फिल्मी दुनिया के तमाम सितारों के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी भी अपनी पत्नी श्लोका अंबानी के साथ इस बर्थडे पार्टी का हिस्सा बने थे|

रणबीर कपूर की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए उनकी मां नीतू कपूर के अलावा अयान मुखर्जी, लव रंजन, रोहित धवन और उनकी पत्नी जानवी, आदित्य रॉय कपूर, करण जौहर, हर्षवर्धन कपूर सहित एक्टिंग की दुनिया के कई अन्य मशहूर और चर्चित सितारे शामिल हुए थे|

इस मिडनाइट पार्टी के अलावा रणबीर कपूर को उनके तमाम करीबी लोगों ने अपने-अपने अंदाज में बर्थडे विश भी किया है, जिसमें सबसे पहले अगर उनकी मां नीतू कपूर की बात करें तो, सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने बेटे को बर्थडे विश करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- हम सभी के लिए यह साल भी महत्वपूर्ण रहा और तुम्हारे पिता को आज भी खूब याद करती हूं|

आज वह अगर यहां होते तो बहुत खुश होते और उन्हें इस बात की उम्मीद है कि ऊपर वह सब कुछ व्यवस्थित कर रहे हैं| इसके आगे उन्होंने रणबीर कपूर को हैप्पी बर्थडे कहते हुए उन्हें अपना ‘शक्ति अस्त्र’ बताया है|

मां नीतू कपूर के अलावा रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है, जिसके लिए उन्होंने अभिनेता की शादी की तस्वीर शेयर की है और इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है-‘हैप्पी बर्थडे बेबी भाई। हम आपको बहुत प्यार करते हैं।’

रणबीर कपूर को उनकी पत्नी और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी बेहद खास अंदाज में सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश किया है, जिसके लिए आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें रणबीर कपूर हमेशा की तरह गजब के कूल और बेहद हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं| इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा है-’हैप्पी 40 बेबी’|

 

रिद्धिमा कपूर के अलावा एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने भी अपनेभाई रणबीर कपूर को जन्मदिन की बधाईयां दी हैं| करिश्मा कपूर ने इसके लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की है, जो कि अभिनेता की एक बचपन की उस वक्त की तस्वीर है जब वह और करिश्मा कपूर कश्मीर ट्रिप पर गए थे|

एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी भाई रणबीर कपूर को सोशल मीडिया के जरिए ही बर्थडे विश किया है, जिसके लिए उन्होंने रणबीर की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें एक लिविंग लेजेंड बताया है|आपको बता दें, रणवीर कपूर के अलावा कपूर खानदान की एक और सदस्य रीमा जैन का भी आज जन्मदिन है और ऐसे में कपूर परिवार के सदस्यों ने रणबीर के साथ साथ उन्हें भी जन्मदिन की बधाईयां दी है|

By Anisha