टीवी पर प्रसारित होने वाला बेहद लोकप्रिय और मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल आज लाखों दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है| लेकिन, इन दिनों इंडियन आइडल का सीजन 13 लाखों फैंस की नाराजगी का विषय बना हुआ है, क्योंकि शुरुआत में ही इसे शो ने अब दर्शकों को निराश कर दिया है|

ऐसा इसलिए क्योंकि शो में नजर आई एक कंटेस्टेंट रीता रीबा को बीते दिनों ही शो से बाहर किया गया था, जिसके बाद अब लोग इंडियन आइडल शो को फेक और स्क्रिप्ट बताते हुए नजर आ रहे हैं और इसके साथ-साथ सोशल मीडिया और इंटरनेट पर अब इस शो को लोग बॉयकॉट करने की डिमांड करते हुए भी नजर आ रहे हैं|

क्या है इंडियन आइडल की सच्चाई?

सोशल मीडिया पर जेम्स लिबांग नाम के एक शख्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो करके उसे शेयर किया है, और इस वीडियो के जरिए ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इंडियन आइडल शो की रियलिटी से फैंस को रूबरू कराया है| वीडियो की बात करें तो उसमें ऐसा दिखाया जाता है कि इंडियन आइडल शो में एक कंटेस्टेंट आता है और वह अपने ऑडिशन में इतनी शानदार तरीके से कहता है कि उससे जजेस भी इंप्रेस हो जाते हैं| पर इसके बाद भी वह उसे सेलेक्ट करने से इनकार कर देते हैं|

लेकिन, इसके बाद जब वीडियो में एक दूसरा शख्स आता है तो वह सिंगिंग काफी खराब करता है| पर, गाने से पहले वह जजेस के सामने रो रो कर अपनी इमोशनल स्टोरी को सुनाता है,जिसमें वह ऐसा बताता है कि वह बहुत गरीब है और घर में खाने के लिए कुछ नहीं है| इसके बाद आगे वह कहता है कि उसके अब्बा का पांव टूट गया है और फिर कंटेस्टेंट की दर्द भरी कहानी सुनकर जजेस भी इमोशनल होने की एक्टिंग करते हैं और फिर काफी खराब तरीके से गाने के बाद भी उसे सेलेक्ट कर लेते हैं|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by James Libang (@james_libang13)


ऐसे में अगर सबसे सरल शब्दों में कहें तो इस वीडियो के जरिए सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसा दिखाने की कोशिश की है कि इंडियन आइडल शो में कंटेस्टेंट्स को उनके टैलेंट के आधार पर नहीं बल्कि उनकी स्टोरी को लेकर उन्हें सिलेक्ट किया जाता है| इस वीडियो को शेयर करते हुए यूज़र ने कैप्शन दिया है- ‘रियलिटी शो की रियलिटी!’

यहां पर एक और दिलचस्प बात यह है कि इस वीडियो को खुद रीता रीबा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी के जरिए शेयर किया है, जो कि अरुणाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली एक सिंगर और कंपोजर है| इंडियन आइडल 13 में उनके परफॉर्मेंस को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था और सभी को ऐसा लगा था कि वह सेलेक्ट होने वाली है| लेकिन, टॉप 15 में होने के बावजूद उन्हें सेलेक्ट नहीं किया गया, जिस वजह से लोग अब इस शो पर काफी ज्यादा नाराज हैं और इसी वजह से जजेस पर भी अपना गुस्सा उतार रहे हैं और शो को स्क्रिप्टेड बता रहे है|

बताते चलें, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब इंडियन आइडल को एक फेक और स्क्रिप्टेड शो बताया गया है, बल्कि इससे पहले भी कई बार इसे लेकर ऐसी बातें उठ चुकी हैं|

By Anisha