आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर असल जिंदगी में आलिया भट्ट के हस्बैंड बन चुके हैं| रणबीर कपूर ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ बीती 14 अप्रैल, 2022 की तारिख को शादी रचाई थी, और इन दोनों की शादी बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड वेडिंग्स में भी शामिल रही है क्योंकि एक दूसरे को यह दोनों बीते तकरीबन 5 सालों से वेट कर रहे थे, जिस वजह से फैंस भी इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे|

पर आपकी जानकारी के लिए बता दें, आलिया भट्ट से पहले भी रणबीर कपूर का नाम कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है, लेकिन इनका और रणबीर कपूर का रिश्ता शादी तक पहुंचने से पहले ही टूट गया| तो चलिए हम आपको बताते हैं, आखिर इस लिस्ट में कौन-कौन सी अभिनेत्रियों का नाम शामिल है, और इनके साथ रणबीर कितने वक्त तक रिलेशनशिप में रहे हैं…

अवंतिका मलिक

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अवंतिका मलिक का है, जो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता रणबीर कपूर की पहली गर्लफ्रेंड बताई जाती हैं| अवंतिका की बात करें तो, रियल लाइफ में यह अभिनेता इमरान खान की पत्नी रह चुकी हैं, लेकिन इमरान खान के साथ शादी से पहले अभिनेता रणबीर के साथ भी रिलेशनशिप में रही थी| इन दोनों ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया था, लेकिन उन दिनों रणबीर कपूर बॉलीवुड का हिस्सा नहीं थे|

सोनम कपूर

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस फैशन सेंसेशन सोनम कपूर के साथ भी रणबीर कपूर का रिलेशनशिप रह चुका है| जानकारी के लिए बता दें, साल 2007 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म सांवरिया के जरिये ही सोनम कपूर और रणबीर कपूर ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था| और इसी फिल्म के सेट पर ही इन दोनों के बीच रिश्ते की भी शुरुआत हुई थी, क्या कुछ वक्त बाद यह दोनों धीरे-धीरे बेहद करीब आ गए| पर अधिक वक्त तक ये दोनों रिलेशनशिप में नहीं रहे और जल्द ही इन दोनों का ब्रेकअप हो गया|

दीपिका पादुकोण

इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का है, जिन्होंने साल 2007 में ही रिलीज हुई फिल्म ओम शांति ओम से अपने बॉलीवुड कैरियर की शुरुआत की थी| उन्हें दिनों रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के लव अफेयर की खबरें भी खूब सुर्खियों में आई थी, और इतना ही नहीं बल्कि इन दोनों ने एक दूसरे के नाम का टैटू तक करा लिया था| लेकिन, बाद में इतने सीरियस रिलेशनशिप में रहने के बाद भी इन दोनों का ब्रेकअप हो गया|

कैटरीना कैफ

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आज भले ही अभिनेता विकी कौशल की पत्नी बन चुकी हैं, लेकिन अपनी जिंदगी में एक वक्त उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को भी डेट किया है| यह सब तब हुआ था, जब कैटरीना कैफ और सलमान खान का ब्रेकअप हुआ था| कैटरीना कैफ के साथ रणबीर कपूर पूरे 6 साल रिलेशनशिप में रहे थे, पर इसके बावजूद भी इनका रिश्ता शादी तक नही पहुँच पाया|

By Akash