आज हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे स्टार किड्स मौजूद है, जिन्होंने अभी तक फिल्म इंडस्ट्री में कदम भी नहीं रखा है, लेकिन इसके बावजूद भी यह आज अक्सर खबरों और सुर्खियों में छाए रहते हैं| ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट में भी हम बॉलीवुड की ऐसी ही पॉपुलर स्टार किड बारे में बात करने जा रहे हैं, जो अब पूरे 19 सालों की हो चुके हैं और ऐसे में बीते जिन्होंने अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया है|

यह पॉपुलर स्टार किड कोई और नहीं बल्कि, हिंदी फिल्म जगत की बेहद मशहूर और जाने-माने एक्शन अभिनेता अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन है, जिनका जन्म 20 अप्रैल, 2003 को मुंबई में हुआ था| न्यासा देवगन की बात करें तो, अभी वह अपनी पढ़ाई कर रही है और ऐसे में अपनी पढ़ाई के सिलसिले में वो अधिकतर विदेश में ही रहती हैं|

हालांकि, सोशल मीडिया पर न्यासा देवगन काफी एक्टिव रहती हैं, जहां पर उन्हें अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है और इसके साथ साथ अपनी जिंदगी से जुड़ी तमाम अपडेट्स को भी सोशल मीडिया के जरिए न्यासा देवगन साझा करती रहती हैं|

ऐसे में अब एक बार फिर से न्यासा देवगन ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्हें अपने इस खास दिन को अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करते हुए देखा जा सकता है|

अपनी शेयर की गई तस्वीर में न्यासा देवगन अपनी एक फ्रेंड के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हुई नजर आ रही हैं, जिसमें वह और उनकी फ्रेंड दोनों ही एक ब्लैक कलर की वेस्टर्न आउटफिट पहने हुए हैं| इस तस्वीर में न्यासा देवगन और उनकी फ्रेंड दोनों ही अपने हाथ में अपनी ड्रिंक लिए हुए नजर आ रहे हैं| न्यासा देवगन और उनकी फ्रेंड, दोनों ही इन तस्वीरों में बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं|

सोशल मीडिया पर न्यासा देवगन द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसे उनके फैंस खूब पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं और इसके साथ-साथ कमेंट सेक्शन में न्यासा देवगन के लुक्स की भी खूब तारीफें हो रही हैं| तो वहीं दूसरी तरफ न्यासा देवगन की फैन्स उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए उन्हें बर्थडे विश करते हुए भी नजर आ रहे हैं|

बताते चलें, बेटी न्यासा देवगन को उनके जन्मदिन के मौके पर पिता अजय देवगन ने भी सोशल मीडिया के जरिए उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी, और वही दूसरी तरफ माँ काजोल ने भी सोशल मीडिया पर अपनी बेटी न्यासा की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया था|

अगर अभी की कहे तो, न्यासा देवगन ने अभी तक एक्टिंग की दुनिया में एंट्री नहीं की है और अभी वह सिर्फ अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं| लेकिन, उनके फैंस अक्सर उनसे फिल्मों में एंट्री करने की डिमांड करते हुए नजर आते हैं, क्योंकि काफी कम उम्र में ही न्यासा ने सोशल मीडिया पर खुद का एक बहुत ही बड़ा फैनबेस बना लिया है और ऐसे में शायद वह आने वाले समय में बॉलीवुड की एक सफल अभिनेत्री बन सकती हैं|

By Akash